Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़की का भोजपुरी गाने पर डांस, वो भी कम कपड़ो में... होली से पहले मच गया बवाल!
Viral Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर होली से पहले एक लड़की भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आई, जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है. छोटे कपड़ों में डांस करती इस लड़की का वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं. क्या मेट्रो में इस तरह के हरकतें सही हैं? जानिए इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी!

Viral Video: दिल्ली मेट्रो हमेशा किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है, और अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की मेट्रो स्टेशन पर भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है. वीडियो में लड़की छोटे कपड़ों में नजर आ रही है और बिना किसी झिजक के मेट्रो स्टेशन पर सभी के सामने डांस कर रही है.
मेट्रो स्टेशन पर डांस करते हुए लड़की की बेमिसाल हिम्मत!
दिल्ली मेट्रो को एक परिवहन सेवा के रूप में जाना जाता है, लेकिन अब ये एक एंटरटेनमेंट हब बन चुका है. हाल के कुछ वर्षों में मेट्रो स्टेशन पर कुछ अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो चुके हैं, जो कभी अजीब हरकतों तो कभी अश्लीलता को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चित हुए. इसी कड़ी में होली से ठीक पहले दिल्ली मेट्रो स्टेशन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की छोटे कपड़ों में भोजपुरी गाने पर खुद को खोकर डांस कर रही है.
लोगों की निगाहें और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर होली के मौके पर भारी भीड़ थी, लेकिन लड़की को किसी बात का कोई असर नहीं हो रहा था. वो पूरी मस्ती और जोश के साथ डांस कर रही थी, जबकि आसपास खड़े लोग हैरत भरी निगाहों से उसे देख रहे थे. इस बीच कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @Entidoto पेज से शेयर किया गया, जिसे अब तक 4.12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएँ भी आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, "इस जेनरेशन में लज्जा नाम की चीज़ खत्म हो चुकी है." वहीं, दूसरे ने लिखा, "इन लोगों का कुछ नहीं हो सकता, इन्हें तो हर जगह छपरी रील बनानी है."
लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने पर किया सवाल
वायरल वीडियो पर कई लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने पर सवाल उठाया है. एक यूजर ने कहा, "सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए." इस वीडियो ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा किया है कि क्या सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के व्यवहार को बढ़ावा देना सही है?
होली का मस्ताना माहौल देखने कभी तो पधारो दिल्ली , टनटनी टन टन कर रही है । pic.twitter.com/M0k99b92Tg
— H̤🅰️ⱤVÉÈ (@Entidoto) March 11, 2025
मेट्रो स्टेशन का बन चुका है एंटरटेनमेंट हब
दिल्ली मेट्रो और इसके स्टेशन अब एक अनौपचारिक एंटरटेनमेंट हब बन चुके हैं, जहां लोग अपनी रील्स और अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं. इसने मेट्रो के नियमों और सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा कर दिया है.
तो आप क्या सोचते हैं? क्या सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए, या इस पर कोई कड़ा नियंत्रण होना चाहिए?
दिल्ली मेट्रो में भोजपुरी गाने पर डांस करने वाली लड़की का वीडियो वायरल हो गया है. लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस सामने आ रहे हैं, और सोशल मीडिया पर इस पर काफी चर्चा हो रही है. क्या यह कुछ समय के लिए मजाक है या फिर कुछ और? यह सवाल अब हर किसी के दिमाग में है.


