score Card

जब दो लड़के जबरन बनाने लगे भैंसे का आईब्रो, वीडियो देख लोगों के हंसते - हंसते हो गया पेट में दर्द, यूज़र्स ने दिए यह कमेंट

इस वीडियो में दो लड़के एक भैंसे का जबरन आईब्रो बनाते नज़र आ रहें हैं, यह वीडियो अब इंटरनेट पर ट्रेंडिंग में है, लोग इसे बार - बार देखना पसंद कर रहें हैं।

हाइलाइट

  • एक लड़के ने भैंस को पकड़ा हुआ है और दूसरा उसकी आईब्रो बना रहा है

इस दुनिया में लोग अपने मज़े के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसके लिए वह जानवरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसको देख आप हंसते - हंसते लोटपोट हो जायेंगे। वीडियो में दो लड़के दिखाए जाते हैं जो भैंस के साथ कुछ ऐसा करते हैं जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। 

बड़ा ही मज़ेदार है यह वीडियो 

इस वीडियो में आपको देखने को मिलेगा की दो लड़के एक भैंस की आईब्रो बना रहें हैं। जी हां! सही समझे आप यह कोई मज़ाक नहीं है, आप यह खुद देख सकते हैं की एक लड़के ने भैंस को पकड़ा हुआ है और दूसरा उसकी आईब्रो बना रहा है। यह देख आपकी हंसी छूट जाएगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यूज़र्स इसको बार - बार देखना पसंद कर रहें हैं और जमकर शेयर भी कर रहें हैं। 

यूज़र ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को एक 'kemcho_gujrati' नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने शेयर किया है, जब से यह सामने आया है लोगों को खूब गुदगुदा रहा है और काफी ट्रेंड भी कर रहा है। कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा - कतई बवाल मचा दिया है भाई ने तो। तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा - अरे थोड़ा तो रहम करो हंसते - हंसते पेट दुखने लगा है। अब तक इस वीडियो को काफी शेयर किया जा चुका है और तो तो हज़ारों में इस पर लाइक्स आ चुके हैं। 

calender
10 May 2023, 11:02 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag