Windows Wallpaper वाली जगह पर पहुंची महिला, सामने का नजारा देख रह गई दंग, वीडियो वायरल

न्यूजीलैंड के Wharariki Beach का वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि यह नजारा बिल्कुल Windows लैपटॉप के मशहूर वॉलपेपर जैसा दिखाई देता है. वीडियो में महिला ने पहले लैपटॉप का वॉलपेपर दिखाया और फिर कैमरा घुमाकर वही वास्तविक दृश्य दिखाया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गए.

calender

नई दिल्ली: कई लोगों ने अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर समुद्र, गुफाओं और खूबसूरत चट्टानों वाला वॉलपेपर जरूर देखा होगा. लंबे समय तक लोगों को लगता रहा कि यह किसी ग्राफिक डिजाइन या एडिटिंग का कमाल है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस वहम को बदल दिया है. बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने न्यूजीलैंड के मशहूर Wharariki Beach की रियल इमेज दिखाई है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए. 

समुद्र का नजारा देख हैरान हुई महिला 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहले अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर दिखाई देने वाला पॉपुलर वॉलपेपर को दिखाती है. इसके बाद वह कैमरा घुमाकर सामने का रियल व्यू दिखाती है, जो बिल्कुल उसी तस्वीर जैसा नजर आता है. समुद्र किनारे बनी प्राकृतिक गुफाएं, विशाल सी-आर्च, ऊंचे रेत के टीले और लहरों का मनमोहक नजारा देखकर महिला खुद भी अपनी खुशी और हैरानी छिपा नहीं पाती.

किसने शेयर किया वीडियो 

यह वीडियो ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स @sagarandami ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि उन्हें पहले लगता था कि व्हारारिकी बीच की तस्वीरें एडिट की गई हैं, लेकिन जब उन्होंने इस जगह को अपनी आंखों से देखा तो एहसास हुआ कि यह नजारा वास्तव में मौजूद है. उन्होंने बताया कि यह स्थान इतना खूबसूरत है कि वे एक ही दिन में दो बार यहां पहुंचे, सिर्फ सूर्यास्त का सीन देखने के लिए.

ट्रेवलर्स को दी एडवाइस 

व्लॉगर्स ने इस बीच पर घूमने जाने वाले यात्रियों के लिए कुछ सुझाव भी शेयर किए हैं. उनके मुताबिक, कम ज्वार (Low Tide) के समय यहां जाना सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि इसी दौरान समुद्री गुफाओं और प्राकृतिक पूल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि कार पार्किंग से बीच तक पहुंचने के लिए करीब 20 मिनट पैदल चलना पड़ता है और समुद्र किनारे तेज हवाएं चलती हैं, इसलिए विंडब्रेकर साथ रखना उपयोगी रहेगा.

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया कमेंट 

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि अब इस जगह को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल करना पड़ेगा. वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें पहले से पता था कि यह सीन रियल है, लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था. वायरल वीडियो ने एक बार फिर न्यूजीलैंड के व्हारारिकी बीच की प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने चर्चा का विषय बना दिया है.  First Updated : Sunday, 26 July 2026

Topics :