नई दिल्ली: सोशल मीडिया आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग जानवरों को खाना खिलाते हुए नजर आते है. लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा वीडियो देखा है, जहां एक बिल्ली को खाना खिलाने से उसकी जान बच जाए. बता दें, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है. क्या है वायरल वीडियो चलिए जानते है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्ही बिल्ली कार के नीचे जाकर छिप जाती है और कार के पहिए के बेहद करीब बैठी हुई नजर आती है. लेकिन इससे उसकी जान को बड़ा खतरा हो सकता था क्योंकि अगर कार चालक बिना देखे गाड़ी स्टार्ट कर देता, तो बिल्ली किसी गंभीर हादसे का शिकार हो सकती थी.
इसी दौरान एक महिला की नजर बिल्ली पर पड़ जाती है. वह स्थिति को समझते हुए बिल्ली को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करती है. काफी प्रयास के बाद महिला एक आसान और समझदारी भरा तरीका अपनाती है. वह बिल्ली को खाने का लालच देती है, जिससे बिल्ली धीरे-धीरे कार के नीचे से बाहर आ जाती है.
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बिल्ली के सुरक्षित बाहर आने के बाद महिला उसे खाना खिलाती है और उसका ख्याल रखती है. वीडियो में दिख रही महिला की इंसानीयत और जानवरों के प्रति प्यार ने लोगों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों द्वारा देखा और पसंद किया जा रहा है.
बता दें, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Catsworldtweet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. करीब 30 सेकंड लंबे इस वीडियो को अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने बताया कि उसने भी कार के इंजन में फंसे पांच बिल्ली के बच्चों को बचाया था, जिनमें से एक आज भी उसके साथ है. वहीं दूसरे यूजर ने इसे अब तक का सबसे प्यारा रेस्क्यू बताया. First Updated : Sunday, 31 May 2026