Yoga Day 2023: साइनबोर्ड पर चढ़कर पुशअप्स करने लगा यह शख्स, लोग हुए हैरान, योग दिवस के मौके पर हुआ वायरल

यह वीडियो योग दिवस को ध्यान में रखते हुए थोड़ा मज़ाकिया अंदाज़ में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप अपना सर पकड़कर बेथ जायेंगे और अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे की क्या वाकई में कोई ऐसी अजीब हरकत कर सकता है।

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • साइनबोर्ड पर चढ़कर पुशअप्स करने लगा यह शख्स

Yoga Day 2023: आज पूरा देश योग दिवस मना रहा है, ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो दोबारा से जमकर वायरल हो रहा है। आप ऐसा भी कह सकते हैं की यह वीडियो योग दिवस को ध्यान में रखते हुए थोड़ा मज़ाकिया अंदाज़ में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप अपना सर पकड़कर बेथ जायेंगे और अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे की क्या वाकई में कोई ऐसी अजीब हरकत कर सकता है। 

साइनबोर्ड पर चढ़ गया शख्स 

आज के नौजवानों में जिम करने का काफी क्रेज़ देखा जाता है। वह जहाँ मौका देखते हैं वहीं अपनी बॉडी और ताकत का प्रदर्शन करने लगते हैं। अब ऐसे में इन जनाब के तो क्या ही कहने। आपको जानकर हैरानी होगी की यह शख्स सड़क पर बने हुए साइनबोर्ड के ऊपर चढ़ गया और पुशअप्स करने लगा। इस शख्स को आने - जाने वाले लोग भी रुक - रुक कर देखने लगे। 

योग दिवस के मौके पर हुआ वीडियो वायरल 

यह मामला उड़ीसा के बोलनगीर जिले का बताया जा रहा है। जहां यह शख्स बिना डरे साइनबोर्ड पर चढ़कर पुशअप्स करने लगा। जिसको देख आप भी दांतों तले अपनी उंगलियां दबा लेंगे की कैसे यह शख्स बिना डरे इतनी ऊपर चढ़ गया, ज़रा सी भी चूंक से एक बड़ा हादसा होने में देर नहीं लगेगी।

लोगों ने इस शख्स की वीडियो देख कई कमैंट्स भी किये हैं, जिसमें कुछ लिखते हैं - यह सब दारू का कमाल है बाबू भैया दारू का। वैसे तो यह वीडियो काफी पुराना है लेकिन आज योग दिवस के इस मौके पर दोबारा से यह ट्रेंड में आ गया है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag