तू मुझे कबूल गाने पर बैंक मैनेजर के सामने ठुमके लगाती नजर आई युवती, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बैंक मैनेजर के कमरे में एक लड़की नाचते हुए और ठुमके लगते हुए नजर आ रही है.

calender

लखनऊ: सोशल मीडिया आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जो लोगों को एंटरटेनमेंट करने के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन जाता है. इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बैंक मैनेजर के कमरे में एक लड़की नाचते हुए और ठुमके लगते हुए नजर आ रही है. वीडियो में युवती को तू मुझे कबूल और मैं तुम्हें प्यार करूं गाने पर डांस करते देखा जा सकता है. बता दें, ऐसा बस एक नहीं बल्कि तीन वीडियो सामने आए है, जिस पर लोग जमकर रियेक्ट रहे है.

वायरल वीडियो में क्या 

वीडियो के वायरल होते ही चर्चा  हो रही है कि ये वीडियो टड़ियावां ब्लॉक के गुलरिया क्षेत्र का है. हालांकि JBT इस बात की पुष्टि नहीं करता. बता दें, तीनों वीडियो अलग-अलग समय अवधि के है, जिसमें एक 28, दूसरा 38 और तीसरा 58 सेकंड का है. वीडियो में बैठा व्यक्ति बिलग्राम शाखा का मैनेजर बैंक मैनेजर बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो में डांस करती हुई युवती कौन है इसकी जानकारी नहीं पाई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने ऊनी जैकेट पहनी है, जिससे साफ पता चल रहा  है कि वीडियो सर्दियों का है. 

बैंक अधिकारी पर उठे सवाल 

जब भी ऐसे वीडियो सामने आते है तो उच्चे तबके के बैठे हुए अधिकारियों पर सवाल उठना आम बात हो जाती है. वहीं इस वीडियो के बाद भी लोग मैनेजर के ऐसे शौक और व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे है. वहीं इस बात की भी चर्चा है कि बैंक मैनेजर का गैर जनपद तबादला कर दिया है. वीडियो को लेकर टड़ियावां थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन का कहना है कि ये वीडियो कब और कहां का है. इसकी जांच की जा रही है, जब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ जाती चर्चाओं के आधार पर कुछ नहीं कहा जा सकता. First Updated : Saturday, 16 May 2026

Topics :