Zomato viral chat: जोमैटो की ग्राहक सेवा टीम फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में है. बेंगलुरु के यूट्यूबर इशान शर्मा ने गुड़ वाली चाय ऑर्डर की थी, लेकिन उन्हें बिना गुड़ की चाय मिली. जब उन्होंने शिकायत दर्ज की, तो जोमैटो सपोर्ट टीम ने मजेदार और अनोखे तरीके से जवाब दिया. उनकी ये बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. यूट्यूबर ने अपनी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें ज़ोमैटो के कस्टमर एजेंट ने न सिर्फ समस्या का हल सुझाया बल्कि हंसाने वाला जवाब भी दिया.
दरअसल, इशान शर्मा ने जोमैटो से गुड़ वाली चाय मंगवाई थी, लेकिन गलती से उन्हें बिना गुड़ की चाय मिली. जब उन्होंने शिकायत की, तो एजेंट ने लिखा, "सर, मैं आपसे चाय पीने का अनुरोध करता हूँ. मैं गुड़ के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता हूं."
जब इशान ने कहा कि वह बिना गुड़ के चाय नहीं पी सकते, तो एजेंट ने मजाकिया लेकिन सहानुभूतिपूर्ण जवाब दिया, "मुझे पता है कि सुबह चाय के बिना कैसा महसूस होता है. कृपया आज के लिए चाय पी लीजिए. मैं नहीं चाहता कि आप ऐसा महसूस करें." इस मजेदार चैट को देखकर लोग खूब हंसे और इसे 'Pookie सपोर्ट' का नाम दिया.
यूट्यूबर की पोस्ट को 4,000 से ज्यादा बार देखा गया और सैकड़ों लाइक्स और कमेंट्स मिले. एक यूजर ने लिखा, "वे जानते हैं कि आप सिंगल हैं, इसलिए यह स्पेशल सपोर्ट है." दूसरे ने मजाक किया, "जोमैटो हमेशा मजाकिया रहता है." एक और यूजर ने कमेंट किया, "जोमैटो ने व्यक्तिगत टच को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है."
यह पहली बार नहीं है जब जोमैटो की मजेदार चैट वायरल हुई है. इससे पहले एक ग्राहक की फिश फ्राई ऑर्डर पर हुई बातचीत में जोमैटो ने इंस्टाग्राम गेम 'एक मछली पानी में गई' का जिक्र किया था. उनकी वह बातचीत भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. First Updated : Friday, 17 January 2025