न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग करने वाला हुआ गिरफ्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुध फायरिंग करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आरोपी ने 12 अप्रैल को न्यूयॉर्क Brooklyn सबवे मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग की थी जिसमें 16 से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Janbhawana Times

बता दें कि पकड़े गए आरोपी का नाम फ्रैंक जेम्स हैं जिसकी उम्र 62 साल हैं। जेम्स को मैनहट्टन के पूर्वी गांव से पकड़ा गया हैं। आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सोशल मीडिया से काफी मदद मिली। उसे तब पकड़ा गया जब लोगों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग के दौरान 16 से भी अधिक लोग घायल हुए थे जिसमें की 5 लोगों को गोली लगी थी जिन्हें अस्तपताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत में अब सुधार हैं। बाकी के लोग भगदड़ की वजह से घायल हो गए थे।

न्यूयॉर्क पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए लंबे समय से सर्च ऑपरेशन चला रखा था। साथ ही उसके लिए 50 हजार डॉलर यानी करीब 38 लाख रुपये के इनाम का ऐलान भी किया था।

calender
14 April 2022, 12:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो