पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ, कहा-भारतीयों में बहुत प्रतिभा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने के बाद भारत की जमकर तारीफ की है। शुक्रवार को पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में बहुत प्रतिभा है और भविष्य में काफी संभावनाएं हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा।

Janbhawana Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और भारतीय लोगों की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग प्रतिभाशाली है और भविष्य में भारत काफी सफलता हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भारत में काफी संभावनाए है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में अच्छा परिणाम हासिल करेंगा।

रूस के एकता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन ने भारत की शानदार क्षमताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ अरब लोगों की आबादी भारत की सबसे बड़ी संभावना हैं और भारत में प्रतिभाशाली लोगों की बड़ी तादाद है। इसके अलावा पुतिन ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता, रूस की अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति का भी जिक्र किया।

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब रूसी राष्ट्रपति ने भारत की तारीफ की है। ज्ञात हो कि पिछले महीने पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया था। पुतिन ने जोर देते हुए कहा था कि भारत की हमेशा एक स्वतंत्र विदेश नीति रही है। उन्होंने कहा था कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र है और देश के हितों पर आधारित है।

calender
05 November 2022, 03:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो