सउदी अरब का बड़ा फैसलाः हज यात्रियों की संख्या पर पाबंदी हटी, दिखाने होंगे कोविड टीकाकरण के प्रूफ

दुनियाभर के मुस्लिम लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सउदी अरब ने इस साल हज यात्रा के पर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। सऊदी अरब सरकार ने साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। साल 2023 में अब लोग बिना प्रतिबंधों के हज यात्रा के लिए सउदी अरब जा सकेंगे। लेकिन इसके लिए कोविड टीकाकरण प्रूफ दिखाना अनिवार्य होगा।

Lalit Hudda

अब हज यात्री कोविड महामारी के पहले जैसी स्थिति में हज यात्रा कर सकेंगे। नौ जनवरी को सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "1444एच में हज तीर्थयात्रियों की संख्या आयु प्रतिबंधों के बिना कोरोना महामारी से पहले जैसी स्थिति में आ जाएगी।"

दुनियाभर के मुस्लिम लोगों को इस साल हज यात्रा में आयु प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी। बता दें कि पिछले साल सिर्फ 18 से 65 साल की उम्र के लोगों को कोविड टीकाकरण के साथ हज यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। बताया जा रहा है कि इस साल जून महीने में हज यात्रा शुरू हो सकती है।

हज और उमरा मंत्री तौफीक अल-रबियाह ने हज एक्सपो 2023 के उद्घाटन कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले हज और उमरा मंत्रालय ने कहा था कि 2023 में रजिस्ट्रेशन के लिए उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पहले कभी हज यात्रा पर नहीं गए हैं।

बता दें कोरोना महामारी का असर हज यात्रा पर भी पड़ा था। कोरोना से पहले हज यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 26 लाख थी। जो 2022 में कोविड प्रतिबंधों के दौरान घटकर 10 लाख हो गई थी।

calender
10 January 2023, 03:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो