आज तमिलनाडु को मिलेगा नया CM, विजय के शपथ समारोह स्थल पहुंचते ही समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

तमिलनाडु में आज सत्ता परिवर्तन का ऐतिहासिक दिन है. टीवीके प्रमुख विजय शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंच चुके हैं, जहां समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. तमिलनाडु में आज सत्ता परिवर्तन का बड़ा दिन है. टीवीके प्रमुख विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने समारोह स्थल पहुंच चुके हैं. जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी शामिल होने की उम्मीद है, जबकि हजारों समर्थक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के गवाह बनने को उत्साहित नजर आ रहे हैं. तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख सी जोसेफ विजय आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. राज्यपाल से सरकार गठन की मंजूरी मिलने के बाद विजय ने कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. 234 सदस्यीय विधानसभा में सहयोगी दलों के 120 विधायकों के समर्थन के साथ विजय बहुमत के आंकड़े तक पहुंचे. इसके साथ ही वह 59 वर्षों बाद तमिलनाडु के पहले गैर-द्रविड़ मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

कैबिनेट गठन को लेकर जारी सस्पेंस

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंत्रिमंडल गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज बनी हुई है. सहयोगी दल सरकार में अहम मंत्रालयों की मांग कर रहे हैं. उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चा जारी है, जिसके चलते कैबिनेट गठन पर सस्पेंस बना हुआ है.

सरकार गठन की प्रक्रिया के दौरान राज्य में एक बार फिर रिजॉर्ट पॉलिटिक्स की वापसी भी देखने को मिली. सत्ता गठन की जंग के बीच विधायकों की गतिविधियां लगातार चर्चा का विषय बनी रहीं.

कांग्रेस बोली- सरकार का हिस्सा बनेगी पार्टी

तमिलनाडु यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सरकार में निश्चित रूप से शामिल होगी. चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस मंत्रियों के कैबिनेट में शामिल होने का फैसला पार्टी हाईकमान और टीवीके नेतृत्व मिलकर करेंगे.

चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को चेन्नई पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. राहुल गांधी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे टीवीके प्रमुख विजय के समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं.

शपथ समारोह स्थल पर पहुंचे टीवीके नेता

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह से पहले टीवीके नेता आधव अर्जुना और सेंगोट्टियन भी पहुंचे. दोनों नेता नई सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.

पहली ही चुनावी लड़ाई में टीवीके का बड़ा प्रदर्शन

टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में ही तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा प्रभाव छोड़ा है. विजय के नेतृत्व में पार्टी ने राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर नई सरकार के गठन का रास्ता तैयार किया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो