सुवेंदु आधिकारी के साथ शपथ लेने वाली कौन हैं बंगाल सरकार की नई मंत्री अग्निमित्रा पॉल?

पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की बन चुकी है. सरकार गठन के दौरान आसनसोल की विधायक अग्निमित्रा पॉल को भी बंगाल सरकार में जगह मिली है. इसी बीच चलिए जानते है कौन हैं अग्निमित्रा पॉल

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

कोलकाता: वेस्ट बंगाल चुनाव नतीजों के बाद आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान सुवेंदु आधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली. इसी के साथ पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की बन चुकी है. इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी को BJP विधायक दल का नेता चुना गया. 

नई सरकार में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और अनुभव के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया गया है. वहीं सरकार गठन के दौरान आसनसोल की विधायक अग्निमित्रा पॉल को भी बंगाल सरकार में जगह मिली है. इसी बीच चलिए जानते है कौन हैं अग्निमित्रा पॉल और कैसा रहा है उनका राजनितिक सफर? 

तीसरे नंबर पर ली शपथ 

आसनसोल की विधायक के तौर पर चुनी गई अग्निमित्रा पॉल ने सुवेंदु आधिकारी और दिलीप घोष के बाद नंबर अपने पद और गोपनीयता को बनाए  रखने की शपथ ली. वहीं उम्मीद की जा रही है महिला नेता को बंगाल सरकार में एक अच्छा विभाग मिल सकता है. बता दें, अग्निमित्रा पॉल ने 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राजनीती में कदम रखा था. वहीं अपने राजनितिक करियर की शुरुआत के साथ ही उन्होंने 2021 पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा. इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की. 

2026 के विधानसभा चुनाव में भी अग्निमित्रा पॉल ने दोबारा जीत हासिल करते हुए भारतीय तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी को कड़ी टक्कर दी. बता दें, तापस बनर्जी से पहले 2021 में आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट तपन रॉय के पास थी, जिन्होंने 2016 के चुनाव में जीत दर्ज की थी. 

2024 में हारी चुनाव 

बता दें, भले ही अग्निमित्रा पॉल का राजनितिक सफर जीत के साथ शुरू हुआ हो लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी की मंत्री को मेदिनीपुर सीट हार का स्वाद चखना पड़ा. 2022 में हुए आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भी टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा से भाजपा उम्मीदवार हार प्राप्त हुई. 

मंत्री से पहले फैशन डिजाइनर 

राजनीति में कदम रखने से पहले अग्निमित्रा पॉल एक फैशन डिजाइनर और उद्यमी रही है. उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने एक फैशन ब्रांड खोला और अपनी एक अलग पहचान बनाई.  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो