पश्चिम बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, TMC और हुमायूं कबीर समर्थकों में भिड़ंत, पुलिस पर भी हमला
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आई है. यहां TMC और हुमायूं कबीर की पार्टी के समर्थकों में धक्का-मुक्की हुई. हुमायूं कबीर के साथ भी बदसलूकी की बात सामने आई है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आई है. यहां तृणमूल कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच तीखी बहस हुई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवान लगातार गश्त कर रहे हैं. एक तरफ हुमायूं कबीर थे तो दूसरी ओर लोगों की भीड़. दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, लेकिन बाद में स्थिति को संभाल लिया गया.
मुर्शिदाबाद के ASP माजिद खान ने बताया कि हालात अब शांतिपूर्ण हैं. उन्होंने कहा, कहीं भी कुछ नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक, हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे थे जहां एक दिन पहले कच्चा बम फेंके जाने की घटना हुई थी. इसी दौरान TMC समर्थकों के साथ उनकी झड़प हो गई.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | A scuffle breaks out between TMC workers and Aam Janata Unnayan Party (AUJP) founder Humayun Kabir in Murshidabad.
Humayun Kabir is visiting the area where a crude bomb hurling incident was reported yesterday. pic.twitter.com/jv5RfbyWzz— ANI (@ANI) April 23, 2026
बूथ पर कैसे हुई गड़बड़ी ?
AUJP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, नओडा, रेजीनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं. हालांकि, नओडा के बूथ नंबर 9 और 10 पर रात में कुछ गड़बड़ी हुई. स्थानीय पुलिस का बैग छीन लिया गया."
हुमायूं कबीर का बयान
कच्चे बम की घटना पर हुमायूं कबीर ने कहा, कोशिश की गई लेकिन कुछ हुआ नहीं. शांति से चुनाव में भाग लेना चाहिए. हमारा किसी को मारने का या धमकाने का मकसद नहीं है.
डोमकल में मतदाताओं को धमकी का आरोप
मुर्शिदाबाद के डोमकल में मतदाताओं के एक बड़े वर्ग का आरोप है कि TMC उन्हें धमका रही है. लोगों का कहना है कि वोट डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला करने की चेतावनी दी जा रही है.
सुबह 9 बजे तक 18.76% मतदान
बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पश्चिम मेदिनापुर में 20.5%, बांकुरा में 20.2% और झारग्राम में 19.8% वोटिंग हुई है.


