Russia ने गूगल पर लगाया 1,44,000 डॉलर का जुर्माना

मॉस्को की एक अदालत ने अवैध सामग्री को हटाने में विफल रहने पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर 1,44,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मॉस्को, 16 अप्रैल (वेब वार्ता)। मॉस्को की एक अदालत ने अवैध सामग्री को हटाने में विफल रहने पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर 1,44,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि रूसी प्रशासनिक अपराध संहिता के अनुच्छेद 13.41 के भाग 2 के तहत गूगल के खिलाफ दो प्रशासनिक प्रोटोकॉल मिले। इस आधार पर गूगल पर यह जुर्माना लगाया गया।

इससे पहले दिसंबर, 2021 में मॉस्को की टैगांस्की जिला अदालत ने स्थानीय कानून द्वारा प्रतिबंधित सामग्री को हटाने में विफल रहने पर गूगल पर लगभग 10 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। टैगांस्की जिला अदालत ने फैसला सुनाया था कि गूगल ने बार-बार प्रतिबंधित सामग्री को हटाने के निर्देश की उपेक्षा की। इस पर गूगल ने कहा था कि वह अदालत के आदेश का अध्ययन करेगा और उसके बाद अपने अगले कदम पर फैसला करेगा। रूसी अधिकारियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग, हथियारों और विस्फोटकों से संबंधित सामग्री को हटाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार दबाव बढ़ाया था।

calender
16 April 2022, 04:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो