गुरुवार को शेयर बाजारों में आई तेजी, सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा

विदेशी कोषों की आवक और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुले। इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में बाजार को गिरावट का सामना करना पड़ा था।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

विदेशी कोषों की आवक और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुले। इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में बाजार को गिरावट का सामना करना पड़ा था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 550.73 अंक चढ़कर 59,579.64 पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 156.1 अंक बढ़कर 17,780.50 पर था।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में थे। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। अन्य एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो के बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट हुई।

अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स बुधवार को 168.08 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 59,028.91 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 31.20 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 17,624.40 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत चढ़कर 88.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

और पढ़ें.....

Adani ग्रुप के ये चार शेयर जिनमे पैसा लगाकर आप बन जाएंगे करोड़पति

calender
08 September 2022, 01:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो