मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, लेकिन सोना-चांदी के दाम क्यों नहीं चढ़ रहे? यहां जानें असली वजह

सोने-चांदी के दाम लगातार गिर रहे हैं, हैरानी की बात है कि युद्ध के समय तो कीमतें आसमान छूती हैं, फिर अब ऐसा क्यों हो रहा है? क्या कोई बड़ा खेल चल रहा है? आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर इसके पीछे छिपी असली वजह क्या है?

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

वेस्‍ट एशिया में जंग के कारण तेल और गैस के दाम में तेज उछाल आया है, क्‍योंकि ग्‍लोबल सप्‍लाई में रुकावट देखी गई है. स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित होने से ग्‍लोबल सप्‍लाई का 20 फीसदी एनर्जी हिस्‍सा रुका हुआ है, जिस कारण तेल-गैस के दाम में तेजी जारी है. इस बीच, निवेशकों को यह भी उम्‍मीद थी कि सोने-चांदी के दाम में भी इजाफा होगा, क्‍योंकि जब भी जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ता है, तो सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है. लेकिन ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग जारी होने के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास तेजी नहीं देखी गई है.

सोने-चांदी के भाव में गिरावट के कारण

होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण तेल की कीमतों में रिस्‍क तेजी से बढ़ा है. WTI कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल के निचले स्तर से बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई का खतरा पैदा हो गया है. इसके अलावा, ग्‍लोबल निवेशक सुरक्षित मुद्रा 'डॉलर' की ओर रुख कर रहे हैं, जो हाल के हफ्तों में मजबूत हुआ है.

मजबूत डॉलर और बढ़ती महंगाई का असर

मजबूत डॉलर और बढ़ती महंगाई, जियो-पॉलिटिकल तनाव के बावजूद सोने की कीमतों में तेजी को रोक रहे हैं. उच्च ब्याज दरें और मजबूत डॉलर सोने की कीमतों के विपरीत प्रभाव डालते हैं, इसलिए सोने की गति धीमी हो गई है और इसमें स्थिरता आ रही है. इसी तरह, चांदी में भी तेजी नहीं आने का यही कारण है. साथ ही जैसे-जैसे डॉलर मजबूती दिखा रहा है, वैसे ही सोने-चांदी के भाव में गिरावट आ रही है.

आवश्यक जानकारी

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. 10 ग्राम सोने का भाव करीब 100 रुपये गिरकर 158400 रुपये पर बंद हुआ और चांदी 8,683 रुपये गिरकर 2,59,279 रुपये बनी रही. वहीं जंग शुरू होने से पहले गोल्‍ड-सिल्‍वर ने ऑल टाइम हाई लगाया था, लेकिन उसके बाद से गिरावट जारी है.

आगे क्‍या होगा?

एक्‍पर्ट्स का कहना है कि सकारात्‍मक नजरिया यह है कि सोने का भाव यहां से साल 2026 में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ सकता है. वहीं अगर अमेरिका इकोनॉमी में मंदी के संकेत दिखते हैं तो इसमें अच्‍छी तेजी आ सकती है, लेकिन अगर अमेरिकी इकोनॉमी मजबूत होती है तो सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आ सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो