Balenzia Deal : बलेंजिया ने इस कंपनी के साथ की डील, Harry Potter और Game Of Thrones थीम के बनाएगी प्रोडक्ट

Balenzia-Warner Deal : बलेंजिया ने वार्नर ब्रदर्स के साथ समझौता किया है। जिससे ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स टाइ-अप में कंपनी की डील और मजबूत होगी।

Nisha Srivastava

Balenzia-Warner Deal : बलेंजिया के प्रोडक्ट्स को लोग बहुत पसंद करते हैं। अच्छी क्वालिटी के कारण ग्राहक कंपनी के उत्पाद को बहुत खरीदते हैं। बलेंजिया लगातार अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है। कंपनी नए-नए उत्पादों को पेश कर रही है। अब कंपनी ऐसी नई रेंज लेकर आने वाली है जिससे कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ेगा। दरअसल बलेंजिया ने वार्नर ब्रदर्स के साथ समझौता किया है। जिससे ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स टाइ-अप में कंपनी की डील और मजबूत होगी।

बलेंजिया ने की डील

बलेंजिया ने अपने बिजनेस को विस्तार देते हुए वार्नर ब्रदर्स के साथ डील की है। कंपनी तेजी से एक ब्रांड बन गई है। डिजाइन और फैशनेबल प्रोडक्ट के लिए बलेंजिया को कई अवॉर्ड मिले हैं। यह डील कंपनी को और आगे ले जाएगी। बता दें कंपनी कार्टून नेटवर्क, डिस्कवरी, HBO और DC जैसे कैरेक्टर को अलग अंदाज में पेश करती है। डील पर कंपनी के डायरेक्टर राहुल गुप्ता ने कहा है कि वार्नर ब्रदर्स के साथ डील करके हम बहुत खुश हैं।

इन प्रोडक्ट का होगा निर्माण

बलेंजिया इस नई डील के बाद हैरी पॉटर, फ्रेंड्स, गेम ऑफ थ्रोन्स, डीसी जैसे पॉलुपर फ्रेंचाइजी कैरेक्टर शामिल हैं। नई डील में टॉम एंड जेरी, लूनी टून्स और स्कूबी-डू जैसे लाइसेंस देखने को मिलेंगे। कंपनी समय-समय पर अपने उत्पाद को नए तरीके से पेश करती है। जिससे ग्राहकों के बीच कंपनी की अलग ही पहचना बनी हुई है। बता दें यह एक सॉक्स ब्रांड है जो स्टाइलिश सॉक्स का निर्माण करता है। कंपनी की पहुंच 70 से अधिक लाइसेंस वाली संपत्तियों पर है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag