अब बिना सेविंग अकाउंट के भी मिलेगा लोन! RBI की ये नियम कर देंगे आपका काम आसान
बिना बैंक अकाउंट के भी लोन लेना संभव है, लेकिन विकल्प थोड़े कम हैं. फिर भी कुछ आसान तरीके उपलब्ध हैं. जानिए कहां से मिल सकता है लोन और आपके क्या अधिकार हैं.

बिना बैंक खाते के भी लोन मिल सकता है, यह बात कई लोगों के लिए हैरानी का सबब हो सकती है. आम धारणा के विपरीत, आज कुछ वित्तीय संस्थान और फिनटेक प्लेटफॉर्म ऐसे विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं जिनके जरिए बैंक अकाउंट के बिना भी छोटी राशि का लोन लिया जा सकता है. हालांकि ये विकल्प सीमित हैं और ब्याज दरें अपेक्षाकृत ज्यादा हो सकती हैं.
ऐसे में अगर आपका बैंक खाता नहीं है और आपको तुरंत पैसे की जरूरत है, तो कुछ खास विकल्प आपके काम आ सकते हैं. लेकिन लोन लेने से पहले सभी शर्तों और जोखिमों को अच्छी तरह समझना बेहद जरूरी है.
बिना बैंक खाते के लोन के ऑपशन
छोटे स्तर की माइक्रोफाइनेंस कंपनियां बिना बैंक खाते के भी लोन उपलब्ध कराती हैं. यहां आधार कार्ड और आय का प्रमाण जमा करके आप छोटी राशि का लोन ले सकते हैं. ये संस्थाएं मुख्य रूप से ग्रामीण और कम आय वाले लोगों के लिए काम करती हैं.
तो चलिए जानते है कि कौन-कौन से हैं वो लोन
अगर आपके पास सोना है तो आप उसे गिरवी रखकर आसानी से लोन ले सकते हैं. बैंक और एनबीएफसी दोनों ही गोल्ड लोन देते हैं. आमतौर पर सोने की कीमत का 75 से 80 प्रतिशत तक लोन मिल जाता है. यह विकल्प सबसे सुरक्षित और सस्ता माना जाता है.
पे डे लोन
पे डे लोन बहुत कम समय के लिए दिया जाता है और ज्यादातर सैलरी के आधार पर उपलब्ध होता है. हालांकि इसकी ब्याज दर काफी ज्यादा होती है, इसलिए इसे अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करना चाहिए.
फिनटेक और डिजिटल वॉलेट
कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म और फिनटेक ऐप्स बिना बैंक खाते के भी छोटे लोन देते हैं. इस मामले में लोन की राशि सीधे आपके डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर हो जाती है, जिसे आप जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं.
बिना बैंक खाते के लोन लेने की चुनौतियां
बैंक खाते के बिना लोन लेना आसान नहीं है. इसमें कई मुश्किलें आ सकती हैं, जैसे:ब्याज दरें सामान्य लोन से काफी ज्यादा हो सकती हैं.
-
लोन की राशि सीमित रखी जाती है.
-
कई बार पैसा बैंक अकाउंट में नहीं, बल्कि वॉलेट में आता है.
-
केवाईसी और दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है.


