स्मृति-पलाश का टूटा रिश्ता फिर जुड़ गया? पिता के साथ पलक मुच्छल का वीडियो देखकर फैंस हुए शॉक्ड
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के रिश्ते को लेकर एक जानकारी सामने आई है. दोनों का कुछ समय पहले ही शादी टूटा था, जिसमें मुच्छल पर चीट करने का आरोप लगा था. हालांकि एक वीडियो ने दोनों के रिश्ते को फिरसे चर्चा में ला दी है.

नई दिल्ली: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्रिकेट फैंस और सिनेमा प्रेमियों को हैरान कर दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के बीच पहले टूट चुके रिश्ते को लेकर अब नई अटकलें शुरू हो गई है. वीडियो देखकर कई लोग सोच रहे हैं कि क्या दोनों परिवार फिर से करीब आ गए हैं?
दरअसल वीडियो में स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर पलाश की बहन, गायिका पलक मुच्छल और उनके पति म्यूजिक डायरेक्टर मिथून के साथ देखा गया. पलक स्मृति के पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं. यह दृश्य देखकर फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या दोनों परिवारों के बीच पुरानी कड़वाहट खत्म हो रही है.
वीडियो ने क्यों बढ़ाई चर्चा?
इस छोटे से क्लिप ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है. कुछ यूजर्स खुशी जता रहे हैं और लिख रहे हैं कि शायद रिश्ता फिर पटरी पर आ रहा है. वहीं कई लोग सवाल कर रहे हैं, “आखिर चल क्या रहा है?” कुछ का मानना है कि यह वीडियो पुराना हो सकता है, जिसे अब जानबूझकर वायरल किया जा रहा है.
अभी तक स्मृति मंधाना या पलाश मुच्छल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दोनों परिवारों की तरफ से चुप्पी बनी हुई है, जिससे अटकलें और तेज हो गई है.
2025 में टूटा था दोनों का रिश्ता
गौरतलब है कि स्मृति और पलाश की शादी नवंबर 2025 में महाराष्ट्र के सांगली में तय थी, लेकिन कुछ समय पहले शादी पहले टाल दी गई और फिर पूरी तरह रद्द कर दी गई. स्मृति ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि शादी अब नहीं हो रही है. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखने की अपील की और दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा.
शादी टूटने के समय कुछ आरोप भी लगे थे. स्मृति की एक दोस्त ने दावा किया कि शादी के फंक्शन के दौरान पलाश को किसी दूसरी महिला के साथ देखा गया. पलाश ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि ये बेबुनियाद हैं. उन्होंने अपनी इमेज खराब करने की कोशिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात भी कही.
वहीं अब वायरल वीडियो के बाद फैंस दोबारा उम्मीद जगा रहे हैं कि शायद सब ठीक हो जाए, लेकिन सच्चाई अभी सामने नहीं आई है. स्मृति क्रिकेट में व्यस्त हैं और पलाश अपना म्यूजिक करियर संभाल रहे हैं. फिलहाल यह सिर्फ अटकलें है. दोनों की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए इंतजार करना ही बेहतर होगा कि असल में क्या चल रहा है. फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कोई स्पष्ट जानकारी आएगी.


