सीएम सुवेंदु अधिकारी की खुली चेतावनी, हर किसी का पूरा हिसाब होगा

अपने चिरपरिचत अंदाज में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उन लोगों को चेतावनी दी है जिन्होंने चुनाव के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले और जिनकी जान गई है।

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

हाइलाइट

  • अपने चिरपरिचत अंदाज में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उन लोगों को चेतावनी दी है जिन्होंने चुनाव के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले और जिनकी जान गई है।

नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हुए हमलों को लेकर पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गय हैं। नंदीग्राम में उन्होंने साफ-साफ कहा कि 2021 के चुनाव में हुए कथित हमलों की अब पूरी कानूनी जांच होगी। इसके लिए सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हिदायत दी है कि वो कानून को अपने हाथों में ना लें। चुनाव जीतने के बाद सुवेंदु अधिकारी पहली बार रविवार को नंदीग्राम पहुंचे थे। 

सबका का रिकॉर्ड रखा गया है

नंदीग्राम में दहाड़ते हुए सीएम सुवेंदु ने कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं पर हुए टीएमसी के कथित हमलों की पूरी जानकारी के साथ-साथ उसका रिकॉर्ड भी रखा है। सीएम ने साफ-साफ कहा कि 2021 विधानसभा चुनाव के बाद कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के घरों को तोड़ा गया और कई पार्टी समर्थकों को मारा भी गया है। इन सभी का हिसाब है और सभी को कानूनी न्याय हर हाल हालत में मिलेगा। सीएम ने अपने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 'अगर आप चाहें तो, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों की ईंटें खींच लें लेकिन ऐसा कभी नहीं करना। भाजपा ऐसे कामों को बढ़ावा नहीं देती है। मुझे सब याद है और मैं किसी भी बात को नहीं छोड़ूंगा।' मीडिया में आए उनके बयानों के अनुसार 'मेरे लिए वोट करने में कई लोग मारे गए हैं। मैंने पूरा रिकॉर्ड रखा है। भरोसा कीजिए, मैं नंदीग्राम का कर्ज चुकाऊंगा'।

नंदीग्राम सीट छोड़ने की वजह 

अपने समर्थकों के बीच रविवार को नंदीग्राम में आयोजित रैली में अधिकारी ने कहा कि सीट छोड़ने से इस क्षेत्र से उनका जुड़ाव कमजोर नहीं होगा। इस सीट से विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थकों में चिंता फैल गई थी जिसको उन्होंने इस के दौरान दूर किया। उन्होंने नंदीग्राम को अपना घर और अपने राजनीतिक उत्थान की जन्मस्थली बताया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि साल 2003 से उनका रिश्ता नंदीग्राम से है उन्होंने यहां पर संघर्ष किया और सफलता भी प्राप्त की। अब वह भवानीपुर चले गए हैं इसके बावजूद उनका नंदीग्राम से रिश्ता कायम रहेगा। आपको बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम और भावनीपुर सीटों से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। जीत के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट खाली कर दी। 2021 में भी नंदीग्राम में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा दिया था 2026 में उन्होंने ममता बनर्जी को पंद्रह हजार वोटों से हरा कर जीत दर्ज की है। 

छोटे के कंधे पर नंदीग्राम की जिम्मेदारी

भले ही सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम की सीट छोड़ दी है लेकिन उनके दिल में नंदीग्राम हमेशा रहता है इसीलिए उन्होंने इसकी जिम्मेदारी अपने छोटे भाई सोमेंदु अधिकारी को दी है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर पूरे राज्य की जिम्मेदारी है और यही वजह है कि नंदीग्राम की जिम्मेदारी उन्होंने अपने छोटे भाई को दी है। नंदीग्राम में पंचायत, प्रशासन और जनता की सेवा से जुड़े मामलों में पांच विधायक उनकी मदद करेंगे। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो