ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स 2026 में अपने लुक से ढाया कहर, पुराने हॉलीवुड ग्लैमर की आई याद
ऐश्वर्या ने अपने कान्स लुक के लिए फजोला निला द्वारा डिजाइन किया हुआ सॉफ्ट सिल्वर-ग्रे टोन एक स्टनिंग गाउन चुना है. इस गाउन में एक्ट्रेस का लुक काफी ग्रैंड लग है, जो पुराने हॉलीवुड का ग्लैमर की याद दिला रहा है.

नई दिल्ली: मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने कान्स लुक के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है. बता दें, 12 मई से फ्रांस के कान्स शहर हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. वहीं एक्ट्रेस ने कान्स ने स्टाइलिश लुक से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह कान्स की सबसे चर्चित स्टाइल आइकन क्यों बनी हुई हैं. इस बीच चलिए जानते है ऐश्वर्या का लुक किसकी याद दिला रहा है और उनके लुक को किसने डिजाइन किया है.
किसने किया डिजाइन
बता दें, ऐश्वर्या ने अपने कान्स लुक के लिए फजोला निला द्वारा डिजाइन किया हुआ सॉफ्ट सिल्वर-ग्रे टोन एक स्टनिंग गाउन चुना है. इस गाउन में एक्ट्रेस का लुक काफी ग्रैंड लग है, जो पुराने हॉलीवुड का ग्लैमर की याद दिला रहा है. गाउन की डेटलिंग की बात करें तो इस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इसे स्लीवलेस और बॉडी हगिंग स्टाइल डिजाइन किया गया है. गाउन के फेब्रिक पर शिमरी, पर्ल टोन और क्रिस्टल वर्क किया गया है, जो इस गाउन से सबसे हटकर बना रहा है.
मेकअप और हेयर
इस लुक के साथ ऐश्वर्या ने फेदर डिटेलिंग केप कैरी किया है, जो एक्ट्रेस के लुक को रॉयल बनाने के साथ-साथ इसे एक ड्रीमी फील दे रहा है. वहीं ग्रैंड लुक को एक्ट्रेस ने सटल मेकअप लुक एक साथ कैरी किया है, जो दिखता है स्टाइल स्टेटमेंट सेट करने के लिए उनका लुक ही काफी है. हेयर और एक्सेसरीज को मिनिमल रखते हुए, एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने डाइमंड रिंग्स के साथ सॉफ्ट कर्ली हेयर स्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया है. इस लुक के साथ एक बार फिर ऐश्वर्या ने इस बार की कान्स थीम को बखूबी पेश किया है. यही वजह है कि उनका लुक सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.
फैंस ने किया रिएक्ट
ऐश्वर्या के इस स्टनिंग कान्स लुक पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "आह्ह्ह, वो आखिरकार अपनी पुरानी चमक के साथ वापस आ गई है" दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "यह इस साल के उनके सबसे बेहतरीन लुक्स में से एक है." एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "आखिरकार मैं कहूं" बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या के लुक ने कान्स में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी हो. इससे पहले भी एक्ट्रेस कई वह बार अपने कान्स लुक्स से सबका दिल जीत चुकी है.


