GST Reform: बड़े बदलाव, भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती... शेयर बाजार पर भी असर?

शेयर बाजार आज जीएसटी सुधारों के असर से तेजी दिखा, निफ्टी 50 1.08% और सेंसेक्स 882 अंक चढ़कर बंद हुआ. ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर में मजबूत उछाल के साथ निवेशकों में उत्साह बना रहा.

GST Reform: शेयर बाजार आज बुल रन की ओर अग्रसर दिखा, जहां निवेशकों में जीएसटी सुधारों (GST Reforms) को लेकर उत्साह साफ नजर आया. इस सुधार से ऑटो, एफएमसीजी और इंश्योरेंस सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली, क्योंकि छोटे वाहनों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं सस्ती होने की संभावना है, जिससे आम आदमी और निवेशक दोनों को लाभ होगा. आज निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.08% बढ़कर 24,980.75 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 882 अंक चढ़कर 81,450.55 तक पहुंचा. ऑटो सेक्टर में 3% से अधिक, एफएमसीजी में 2.66% और रियल्टी सेक्टर में 1% से अधिक तेजी दर्ज की गई. बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि जीएसटी कटौती खपत बढ़ाएगी, औपचारिकरण को प्रोत्साहित करेगी और त्योहारी सीजन में बाजार में उत्साह लाएगी. अगर ट्रंप 25% टैरिफ हटाते हैं तो भारतीय बाजारों के लिए यह शानदार सांता क्लॉज रैली साबित हो सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag