Zomato News : जोमैटो ने अपने ग्राहकों को दी नई सुविधा, एक बार में कई रेस्तरां से कर सकते हैं खाना ऑर्डर

Zomato News : जोमैटो ने एक ऐसी सर्विस को शुरू किया है जिससे एक समय में ग्राहक कई रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Zomato News : वर्तमान समय में लोग अधिकतर काम को ऑनलाइन करने लगे हैं। शॉपिंग करनी हो या खाना मंगवाना सभी ऑनलाइन माध्यम से करने लगे हैं। देशभर में लोग फूड डिलीवरी ऐप्स से खाना ऑर्डर करते हैं इनमें जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म बहुत लोकप्रिय हैं। अब जोमैटो ने अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने एक ऐसी सर्विस को शुरू किया है जिससे एक समय में ग्राहक कई रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। जिससे लोगों को कई ऑप्शन का लाभ मिलेगा।

4 रेस्टोरेंट से कर पाएंगे ऑर्डर

जोमैटो की नई सुविधा के तहत लोग एक समय में 4 दूसरे रेस्टोरेंट के ऑर्डर कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है जब किसी रेस्तरां में हमें जो चाहिए होता है वह उपलब्ध होता है। ऐसे में अलग से दोबारा ऑर्डर करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा, जिससे ग्राहकों को लाभ होगा। अब लोग चार अलग-अलग कार्ट से खाना मंगवा सकते हैं और आपको पेमेंट भी एक बार में करने की सुविधा मिलेगी।

ऑर्डर अलग-अलग पर सकेंगे ट्रैक

कंपनी की नई सर्विस के तहत ग्राहक अपने ऑर्डर को अलग-अलग ट्रैक कर सकेंगे। वो पता लगा पाएंगे कि आपका ऑर्डर कितनी देर में डिलीवर होगा। मार्केट में जोमैटो और स्विगी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को नई-नई सर्विस को शुरू करके लुभाने की कोशिश कर रही हैं। आपको बता दें कि दोनों कंपनियों की मार्केट वैल्यू करीब 5 बिलियन डॉलर पहुंच गई है।

जोमैटो और स्विगी की मार्केट वैल्यू

जोमैटो की मार्केट में हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है। वहीं स्विगी की हिस्सेदारी 45 फीसदी दर्ज की गई है। साल 2020 में स्विगी 52 फीसदी के साथ टॉप पर था जोकि अब पीछे हो गया है।

calender
30 June 2023, 03:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो