Agra Big Accident: खेरागढ़ में मकान की छ्त गिरने से मलबे में दबे 3 लोग, 2 बच्चों की दर्दनाक हुई मौत

Agra Big Accident: आगरा के खेरागढ़ में एक बड़ा हादसा होने के कारण 3 लोग घायल हो गए और 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है।

Agra Big Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जहां पर नगला उदैया मार्ग स्थित एक घर की छत गिर जाने से दो बच्चों की इस हादसे के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस बीच लोगों ने मलबे के नीचे से 3 घायल लोगों को बाहर निकाला गया और वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर उनका अभी इलाज चल रहा है।वहीं दूसरी ओर पूरे इलाके में मकान की छत गिरने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।यह हादसा मंगलवार देर रात को हुआ था।

मलबे में दबे 3 लोगों को निकाला गया बाहर 

जब लोगों ने मकान गिरने की आवाज सुनी तो वहां पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा होने लगी। जिससे मलबे के नीचे दबे घायल व्यक्तियों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रात करीब 2:30 बजे परिवार के सभी लोग सो रहे थे कि इतने में ही धड़ाम से तेज आवाज आई जब उन्होंने बाहर आकर देखा कि सुभाष अग्रवाल के घर की छत गिरी पड़ी है और धूल और धुएं का गुबार उठ रहा है।

आवाज सुनते ही सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और तुरंत घायल व्यक्तियों को निकालने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद 3 घायल लोगों को बाहर निकाला गया।

आपको बता दें कि घर में उस वक्त महिला सुरभि अग्रवाल, उसका बेटा आरुष, पुनीत और तीन अन्य लोग मौजूद थे। जिसमें से 3 लोग मकान के मलबे में दब गए थे।

मचा कोहराम

इस हादसे के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। मकान की छत गिरने के बाद इलाके के तीनों लोगों को अस्पताल में में ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान आरुष और पुनीत ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल सुरभि की हालत ठीक बताई जा रही है। दोनों बच्चों की खबर जब अन्य परिवार वालों को पता चली तो घर में कोहराम छा गया। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे मलबे में काफी समय तक दबे रहे जिसके चलते दोनों बच्चों की मौत हो गई।

calender
26 April 2023, 11:27 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो