Lucknow News: बेटे की मौत से दु:खी पिता ने दो घंटे बाद खुद को गोली मार कर ली खुदखुशी

Lucknow News: यूपी के लखनऊ में एक बेटे की मौत के बाद दु:खी होकर पिता ने कर ली आत्महत्या। जिससे उस शख्स की मौत मौके पर ही मौत हो गई।घर में पिता और पुत्र दोनों का शव देखकर लोगों का दिल दहल गया।उस जगह पर कुछ ही देर बाद शोक पसार गया। लोगों में हड़कंप मच गया, वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • बेटे की मौत से दु:खी होकर पिता ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या।वहां मौजूद लोगों के बीच मंचा हड़कंप ।

Lucknow News: यूपी के लखनऊ में एक बेटे की मौत के बाद दु:खी होकर पिता ने कर ली आत्महत्या। जिससे उस शख्स की मौत मौके पर ही मौत हो गई।घर में पिता और पुत्र दोनों का शव देखकर लोगों का दिल दहल गया।उस जगह पर कुछ ही देर बाद शोक पसार गया। लोगों में हड़कंप मच गया, वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

डॉक्टर ने किया शख्स को मृत घोषित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घटना सामने आई है। जहां पर जवान बेटे के मरने पर एक पिता ने खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया। मृतक का बेटा कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहा था। कई अस्पतालों में उसका इलाज किया गया, लेकिन उस शख्स को डॉक्टर नहीं बचा सकें।

जिससे जवान बेटे की मौत हो गई। यह सदमा पिता सहन नहीं कर पाया और घर के अंदर जाकर किसी कमरे में गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली। वहां मौजूद लोगों के बीच यह देखकर हड़कंप मच गया।तुरंत इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई।

परिजनों ने जब गोली की आवाज सुनी, तो तुरंत कमरे के अंदर लोग देखने के लिए गए,तो देखा कि शख्स खून से लथपथ पड़े थे।यह देख घर के सभी परिजन चौंक गए और शख्स को तुरंत अस्पताल के लिए लेकर गए, लेकिन काफी कोशिशों के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहां मौजूद लोगों ने इस घटना के बाद तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी छानबीन शुरु कर दी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक बचाया जा रहा है कि पिता अपने बेटे की मौत होने से काफी दुखी था। वह यह सादमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और खुद को गोली मार ली।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag