NEET के री-एग्जाम के लिए इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा से जुड़ी सभी डिटेल्स

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA जल्द ही NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है. वहीं एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा की तारीख सामने आ चुकी है. बता दें, परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगा. 

calender

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA जल्द ही NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है. वहीं एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा की तारीख सामने आ चुकी है. बता दें, परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगा. इसी बीच चलिए जानते है कि नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब रिलीज होंगे.

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

बता दें, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके है कि नीट परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे. जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार अपना हॉल टिकट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंग. साथ ही बता दें, एजेंसी ने यह भी बताया है कि दिव्यांग अभ्यर्थियों द्वारा लेखक (स्क्राइब) संबंधी जानकारी जमा करने की अंतिम समयसीमा आज रात 11:50 बजे तक है. 

परीक्षा का समय 

वहीं एनटीए द्वारा 7 जून को एक एडवांस नोटिस जारी कर ये सोचना दी गई थी कि री-एग्जाम देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। साथ ही परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा. 

बरती जा रही सावधानियां 

हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी तैयारी पर फोकस करें। इसके साथ ही सरकार ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी विशेष इंतजाम किए हैं. 

27 मई हो हुई थी समीक्षा बैठक 

27 मई को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में पूर्व इसरो अध्यक्ष के. राधाकृष्णन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. वहीं बैठक में परीक्षा सुरक्षा, निगरानी प्रणाली और प्रश्न पत्रों की सुरक्षित डिलीवरी पर विस्तार से चर्चा की गई. बता दें, एनटीए ने पहली बार भारतीय वायु सेना (IAF) की मदद भी ली है. वायु सेना प्रश्न पत्रों को सुरक्षित और समय पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग कर रही है. बता दें, NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक कड़ी की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकें. First Updated : Friday, 12 June 2026