UPSC CSE Final Result 2022: UPSC CSE 2022 का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने यहां भी मारी बाज़ी

UPSC CSE Final Result 2022 जारी हो गया है, जिसमें लड़कियां टॉप लिस्ट में शुमार हैं, सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC द्वारा दी गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • इस साल सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE 2022) में लड़कियां टॉप पर रहीं।

UPSC CSE Final Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE 2022) का आज फाइनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहें। इसमें चौथे स्थान पर हैं मयूर हजारिका और पांचवे पर गहना नव्या जेम्स हैं। UPSC की परीक्षा में शामिल उमीदवार अपना परीक्षा परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट  www.upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

यह सभी कैंडिडेट्स हुए परीक्षा में क्‍वालिफाई

बता दें, की UPSC के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स ही नियुक्ति के लिए सलेक्ट किये गए हैं। जिसमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित,154 SC, 99 EWS, 263  OBC, और 72 ST कैटेगरी से हैं। तो वहीं 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्ट तैयार की गयी है। IAS पदों के लिए कुल 180 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

यह हैं UPSC के टॉपर्स 

1 5809986 Ishita Kishore
2 1506175 Garima Lohia
3 1019872 uma harti n
4 0858695 Smriti Mishra
5 0906457 Mayur Hazarika
6 2409491 Jewel Navya Gems
7 1802522 Wasim Ahmed Bhat
8 0853004 Anirudh Yadav
9 3517201 Kanika Goyal
10 0205139 Rahul Srivastava

लड़कियों ने मारी बाज़ी 

इस साल सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE 2022) में लड़कियां टॉप पर रहीं। जिसमें टॉप 4 में लड़कियों का नाम शामिल हैं। UPSC के टॉपर्स की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गयी है, जहां कोई भी जाकर चेक कर सकता है।  
 

calender
23 May 2023, 03:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो