Cirkus Song Sun Zara out: 'सर्कस' का दूसरा सॉन्ग 'सुन जरा' आउट

फिल्म 'सर्कस' एक कॉमेडी-पारिवारिक फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेता वरुण शर्मा डबल रोल में नजर आयेंगे।

Saurabh Dwivedi

रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की आगामी फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का दूसरा गाना 'सुन जरा' (Sun Zara) रिलीज कर दिया है। इसके पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का करंट लगा रे गाना भी जारी कर दिया गया। वहीं, अब शुक्रवार को सर्कस का रोमांटिक नंबर सुन जरा रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के इस गाने को काफी ज्यादा लोग पसंद कर रहे है। 

इस फिल्म के अन्य किरदारों में संजय मिश्रा, मुरली शर्मा, सुलभा आर्या, सिद्धार्थ जाधव भी अपनी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग के जरिये दर्शकों को हसाते नजर आयेंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सर्कस' शेक्सपियर के प्ले 'द कॉमेडी ऑफ एरर' से प्रेरित है। 'सर्कस' को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार भी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बता दें कि यह फिल्म एक कॉमेडी-पारिवारिक फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेता वरुण शर्मा डबल रोल में नजर आयेंगे। यह फिल्म इसी महीने 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag