दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को दी चुनौती, देख लो वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को मजेदार चुनौती दी है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके रियल लाइफ पति एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी को इंडस्ट्री में पावर कपल के रूप में जाना जाता है। दोनों शादी के बाद से एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और अपने काम में बिजी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से एक्टर रणवीर सिंह अपनी न्यूड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को मजेदार चुनौती दी है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें रणवीर सिंह को चुनौती देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने सारे मोजे पहनने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। दीपिका ,रणवीर सिंह को चुनौती देती हैं कि वह भी 30 सेकंड में ऐसा करके दिखायें। उन्होंने एक ही शर्त रखी है कि सभी मोजे एक ही पैर में जाने चाहिए और ऐसा करने के लिए मात्र 30 सेकंड होंगे। दीपिका पादुकोण अपने पैर में 4 मोजे डाल पाने में सफल होती हैं। वह रणवीर सिंह से कहती है, 'इसे बीट करके दिखाओ। मैं रणवीर सिंह को चुनौती देती हूं।

बता दे की बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में परिवार और कुछ खास दोस्तों की उपस्थिति में शादी की थी। इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। फिलहाल दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

calender
25 August 2022, 04:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो