शादी के बंधन में बंधी Kanika Kapoor, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर 20 मई को लंदन में रहनेवाले अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर 20 मई को लंदन में रहनेवाले अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। सोशल मीडिया पर कनिका की शादी की तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रहे हैं। कनिका कपूर ने अपनी शादी में पिंक लहंगा पहना, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। वहीं उनके हसबैंड गौतम ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। कनिका और गौतम की शादी में दोनों के परिवारवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे। उनकी शादी में मशहूर सिंगर हरमीत मीत भी शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि कनिका कपूर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले कनिका की पहली शादी साल 1998 में एनआरआई बिजनेसमैन राज चंदोक के साथ हुई थी। साल 2011 में दोनों के बीच मतभेद हुए और 2012 में दोनों अलग हो गए। कनिका कपूर और राज चंदोक के तीन बच्चे हैं, जो अब कनिका के साथ ही रहते हैं। वहीं अब कनिका ने दूसरी शादी अपने बॉयफ्रेंड गौतम के साथ कर ली है।

calender
21 May 2022, 12:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो