1 बिलियन+ व्यूज वाला 20 साल पुराना होली सुपरहिट, आज भी प्ले होते ही माहौल बदल जाता है!

होली की धूम शुरू होने वाली है. अगर आप अपनी पार्टी को रंगीन और झूमने लायक बनाने के लिए परफेक्ट प्लेलिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो ये स्टोरी बिल्कुल आपके लिए है. नीचे कुछ धमाकेदार होली स्पेशल गाने सजेस्ट कर रहे हैं, जो आपके होली को और भी मस्ती भरा बना देंगे.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

होली की रंगों भरी महफिल तब तक अधूरी लगती है, जब तक उसमें बॉलीवुड के धमाकेदार होली सॉन्ग्स की थिरकन न जुड़ जाए. सफेद कुर्ते-पायजामा पर बिखरते गुलाल, ढोल की थाप और दोस्तों की हंसी-मजाक के बीच जब ये गाने बजते हैं, तो माहौल एकदम अलग ही हो जाता है. हर साल होली पर दर्जनों गाने ट्रेंड करते हैं, लेकिन कुछ सॉन्ग्स ऐसे होते हैं जो दशकों तक लोगों के दिलों और प्लेलिस्ट में टिके रहते हैं. इन्हीं में से एक ऐसा गाना है जिसके बिलियन से ज्यादा व्यूज हैं और होली पार्टी में आज भी सबसे ज्यादा बजता है.

आइए जानते हैं वो कौन सा सुपरहिट होली सॉन्ग है जिसने 9 साल बाद भी अपनी चमक नहीं खोई और हर बार सुनने पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है.

सालों बाद भी होली का सबसे बड़ा हिट

फिल्म ‘बद्री की दुल्हनिया’ का ये गाना आज भी होली पार्टी की जान माना जाता है. आलिया भट्ट और वरुण धवन ने इस गाने में जमकर थिरके थे और आज भी लोग इसी पर सबसे ज्यादा डांस करते नजर आते हैं. फिल्म को रिलीज हुए 9 साल बीत चुके हैं, लेकिन यूट्यूब पर इसके 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.  गाने की सबसे खास बात ये है कि इसे ट्रेडिशनल ढोल-ढोलक की बजाय मॉडर्न बीट्स पर फिल्माया गया है. रंगों के बीच वरुण और आलिया का एनर्जी से भरा डांस, कैचिंग लिरिक्स और तेज रिदम ने इसे होली का अनऑफिशियल एंथम बना दिया है. हर होली पार्टी में जब ये गाना बजता है, तो लोग एक साथ चिल्लाते हैं और पूरी तरह झूम जाते हैं.

होली पार्टी की जान बने ये अन्य सुपरहिट गाने

बद्री की दुल्हनिया के अलावा होली के मौके पर कई और गाने भी लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं और पार्टी को अलग ही रंग दे देते हैं. इनमें शामिल हैं:- 

  • दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का ‘बलम पिचकारी’ – पिचकारी और रंगों का जश्न मनाने वाला ये गाना आज भी सबसे ज्यादा प्ले होता है.  

  • अमिताभ बच्चन और रेखा का क्लासिक ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ -पुरानी पीढ़ी का फेवरेट, जो आज भी हर होली में बजता है.  

  • अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का ‘डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली’- मस्ती और फ्लर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन.  

  • ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का ‘जय जय शिव शंकर’- एनर्जी और शिव भक्ति का अनोखा मेल.

ये सभी गाने होली के मौके पर प्लेलिस्ट में जगह बनाए रखते हैं और हर उम्र के लोगों को एक साथ नाचने पर मजबूर कर देते हैं.

होली का असली मजा तब आता है जब ये बॉलीवुड होली सॉन्ग्स हवा में गूंजते हैं और रंगों के साथ-साथ यादें भी बिखरती हैं. इस बार होली पर ‘बद्री की दुल्हनिया’ को फिर से प्ले करके देखिए, आप खुद महसूस करेंगे कि क्यों ये गाना सालों से राज कर रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag