WI को हराकर सेमीफाइनल में भारत, संजू सैमसन के ट्रोलर्स रोए, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स
कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वार्टर फाइनल का रोमांचक मुकाबला हुआ. संजू सैमसन की जबरदस्त पारी के दम पर टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की. ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए संजू ने बल्ले से कमाल दिखाया. जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

टी20 विश्व कप 2026 में ‘करो या मरो’ वाले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम को 196 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया. भारत ने 19.2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली और फैंस के दिलों में संजू का नाम अमर कर दिया.
इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर संजू सैमसन को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है. खासकर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर के उस बयान पर मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा. अब फैंस संजू की इस शानदार पारी से आमिर को ठीक करते नजर आ रहे हैं. तो आइए देखते हैं कौन-कौन से मीम्स सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं.
संजू सैमसन ने मोहम्मद आमिर को दिखाया आईना
पाकिस्तान में बैठे मोहम्मद आमिर ने पहले कहा था कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा. अब मीम्स में संजू सैमसन को ‘गैंग्स ऑफ वॉसेपुर’ स्टाइल में आमिर को सेमीफाइनल में घुसते हुए दिखाया जा रहा है.
😂😂#INDvsWI pic.twitter.com/WYdmBhNtSS
— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) March 1, 2026
सुपरमैन संजू ने दी उड़ान
भारत की सेमीफाइनल की उम्मीद को पंख देने वाले संजू को मीमर ने सुपरमैन के रूप में पेश किया है, जो टीम को कंधों पर उठाकर आगे बढ़ा रहे हैं.
Mohammad Amir :India won’t reach semifinal
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) March 1, 2026
Sanju Samson with Mohammad Amir : pic.twitter.com/ZN4pDCPfT4
सूर्या, गंभीर और हेटर्स को एक साथ ठीक किया
कुछ मैचों में परफॉर्म न कर पाने के कारण संजू को टीम से बाहर होना पड़ा था. कप्तान सूर्यकुमार यादव के एक पुराने बयान को भी मीम में शामिल कर लिया गया है, जहां संजू सभी को ठीक करते नजर आ रहे हैं.
Sanju Samson today after 97 (50) a Knock for the Ages.
— Dev (@refocus21) March 1, 2026
> Took sweet revenge on Surya Kumar Yadav who insulted him for his spot in playing x1
> Silenced Gautam Gambhir who sidelined him despite Abhishek Sharma failing.
> Proved the haters wrong who always doubted him.
> Showed… pic.twitter.com/2jVydyYH8M
सूर्यकुमार यादव को सलाह
सूर्यकुमार यादव के पुराने बयान की क्लिप शेयर करते हुए लिखा- सूर्यकुमार यादव को आज बिना नुकसान के ज्ञान लेना चाहिए कि अहंकार और ओवर कॉन्फिडेंस से बचें. किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. नहीं तो कर्मा तुरंत आईना दिख देगा. अभी इसी कप में संजू सैमसन के शामिल करने के सवाल तक का मजाक उड़ा रहे थे, आज सिर्फ और सिर्फ उनके कारण सेमी फाइनल में है.
सूर्यकुमार यादव को आज बिना नुकसान के ज्ञान लेना चाहिए कि अहंकार और ओवर कॉन्फिडेंस से बचें।किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। नहीं तो कर्मा तुरंत आईना दिख देगा।
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) March 1, 2026
अभी इसी कप में संजू सैमसन के शामिल करने के सवाल तक का मजाक उड़ा रहे थे,आज सिर्फ़ और सिर्फ़ उनके कारण सेमी फ़ाइनल में है! pic.twitter.com/IMLadJYjKn
बुमराह लाओ, हेटमायर भगा
ओशिमरोन हेटमायर छक्के लगा रहे थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. मीम में जस्सी को हीरो बनाया गया है.
Jasprit Bumrah #INDvsWI pic.twitter.com/sBXt5PIab8
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) March 1, 2026
समय आएगा तो सबसे लंबी छलांग हम मारेंगे
संजू ने हाई प्रेशर में यह डायलॉग जीया, जिस पर मीम वायरल है. इंसाफ कर दिया संजू ने‘वेलकम’ फिल्म के RDX भाई से इंस्पायर होकर मीमर ने लिखा- संजू ने सच में इंसाफ कर दिया.
Sanju Samson's form in a must win match pic.twitter.com/O1jKqaneSQ
— Sagar (@sagarcasm) March 1, 2026
2016 का बदला पूरा
2016 में वेस्टइंडीज से हार का दर्द इस बार जीत से मिटा दिया गया. मीम में फैंस की भावनाएं साफ दिख रही हैं.
वाट अ कमबैक संजू
शाहिद कपूर की फिल्म के सीन के साथ फैंस संजू के कमबैक को सेलिब्रेट कर रहे हैं.
Sanju Samson what a comeback #INDvsWI संजू सैमसन 😍 pic.twitter.com/uep1epQdZY
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) March 1, 2026
शीश झुकाते कप्तान
सूर्यकुमार यादव संजू की तारीफ में सिर झुकाते दिख रहे हैं.
Before facing 'Archer', Sanju is collecting 'bows' pic.twitter.com/xLf2LQBiwL
— Sagar (@sagarcasm) March 1, 2026
हार्दिक की पारी पर मजाक
हार्दिक पांड्या की 17 रनों की पारी पर मीमर राहुल गांधी वाली टेम्पलेट से कह रहे हैं कि संजू की सेंचुरी नहीं बनी तो इसका कारण हार्दिक ही हैं.
When India wins the match and Sanju doesn't reach his century pic.twitter.com/iexU7V2l8F
— Sagar (@sagarcasm) March 1, 2026
बुमराह ने लिया व्यक्तिगत बदला
2016 के नो-बॉल का बदला इस मैच में बुमराह ने लिया. मीम में ‘व्यक्तिगत दुश्मनी’ वाली टेम्पलेट वायरल है.
Jasprit Bumrah against West Indies in a T20 world cup pic.twitter.com/Q60j0tzecg
— Sagar (@sagarcasm) March 1, 2026
अभिषेक पर युवराज का तंज
अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन पर युवराज सिंह वाली मीम में लिखा- ये हमारा लड़का नहीं है.
एब्सोल्यूट सिनेमा संजू सैमसन
एक यूजर ने लिखा- डिफॉल्ट विकेटकीपर होने से लेकर, टीम से बाहर किए जाने तक, और फिर सेमीफाइनल में भारत को अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ने तक. ये संजू सैमसन है हम सबके लिए Absolute Cinema
हम इकलौती एशियन टीम सेमीफाइनल में
भारत के सेमीफाइनल पहुंचने से एशिया की इज्जत बच गई. फैंस इसे भी सेलिब्रेट कर रहे हैं.
Don’t forget we are the only asian team in the world cup pic.twitter.com/VH2g51p0rb
— Sagar (@sagarcasm) March 1, 2026


