60 साल के आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी संग कर ली सगाई? गौरी के हाथ में दिखी 40 हीरों वाली रिंग, एक्टर ने कबूला सच

आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में वे और उनकी गर्लफ्रेंड साथ में दिखाई दिए, जिसमें गौरी की उंगली में चमकती खूबसूरत रिंग थी.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. हाल ही में दोनों को एक साथ देखा गया, जिसमें गौरी की उंगली में चमकती खूबसूरत रिंग ने सबका ध्यान खींच लिया.

कई लोग इसे सगाई की अंगूठी समझ बैठे और तीसरी शादी की चर्चा शुरू हो गई. आमिर इस समय 60 साल के हैं, लेकिन रोमांस को लेकर वो अभी भी युवाओं को टक्कर देते नजर आते हैं.

आमिर खान ने दी सफाई 

ये अफवाहें गलत साबित हुई हैं. आमिर खान ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने गौरी से सगाई नहीं की है और न ही फिलहाल कोई शादी का प्लान है. उन्होंने कहा कि वो गौरी को दिल और दिमाग दोनों से अपनी पत्नी मान चुके हैं. असल में ये रिंग सगाई का तोहफा नहीं, बल्कि आमिर का गौरी के लिए खास प्यार का इजहार है.

दो अनमोल रिंग्स का तोहफा

आमिर ने गौरी के लिए दो बेहद खास और दुर्लभ जेमस्टोन रिंग्स बनवाई है. ये रिंग्स अभी लॉन्च न हुए लग्जरी ब्रांड QWEEN से तैयार कराई गई है. आमिर इसके पहले ग्राहक बन चुके हैं. गौरी को हाल में जो हल्के नीले रंग की रिंग पहने देखा गया, वो इन्हीं में से एक है. 

आमिर का मानना है कि प्यार को एक ही भावना से नहीं समझा जा सकता. इसलिए उन्होंने रिश्ते के अलग-अलग रंग दिखाने के लिए दो रिंग्स चुनी. एक रिंग में ब्राजील का चमकदार नीला एक्वामरीन पत्थर है, जिसके चारों ओर 40 हीरे जड़े गए हैं. दूसरी रिंग में मेडागास्कर का उच्च गुणवत्ता वाला रूबी लगा है. 

दोनों रिंग्स की खासियत 

  • एक्वामरीन रिंग: सुकून, स्पष्ट सोच और भावनात्मक गहराई का प्रतीक है. इसे बनाने में 363 घंटे लगे और 131 कारीगरों ने मेहनत की.  
  • रूबी रिंग: प्यार और जुनून का प्रतीक है. इसे तैयार करने में 812 घंटे लगे.

दुनिया में ऐसे शुद्ध और बड़े पत्थर बहुत कम मिलते हैं. एक्वामरीन में सिर्फ 0.3% और रूबी में सिर्फ 0.1% ही इतने बेहतरीन होते हैं. दोनों रिंग्स सोने में जड़ी गई है और इनकी कारीगरी देखते ही बनती है.

आमिर का पिछला सफर

आमिर पहले रीना दत्ता से शादी कर चुके हैं, जिनसे उन्हें जुनैद और आयरा नाम के दो बच्चे हैं. दूसरी शादी किरण राव से हुई, जिनसे बेटा आजाद है. गौरी स्प्रैट के साथ उनका रिश्ता पिछले कुछ समय से काफी मजबूत चल रहा है. ये बेशकीमती तोहफा आमिर के गौरी के प्रति गहरे प्यार को दिखाता है. अफवाहों के बावजूद, दोनों का रिश्ता अभी प्रेम और समझ पर टिका हुआ है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो