कश्मीरी में शिया समुदाय ने खोले खजाने, ईरान के लिए दिया सब कुछ!

जम्मू-कश्मीर के शिया बहुल इलाकों में ईरान के समर्थन में दान अभियान चल रहा है. लोग नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान देकर युद्ध प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में शिया समुदाय के लोग ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच मदद के लिए आगे आ रहे हैं. श्रीनगर के जादीबल सहित कई शिया बहुल इलाकों में लोगों ने स्वेच्छा से दान अभियान शुरू किया है. यहां नकदी, सोना, तांबे के बर्तन और अन्य कीमती सामान बड़ी संख्या में जमा किए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ईरान के नागरिक कठिन हालात से गुजर रहे हैं, इसलिए उनकी सहायता करना जरूरी है. इमामबाड़ों में लगाए गए स्टॉलों पर बच्चे, महिलाएं और पुरुष बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं, जहां लोग छोटे आभूषणों से लेकर मोटरसाइकिल और जमीन तक दान कर रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो