आश्रम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई, शुरुआती दौर में समझौते को लेकर कही ये बड़ी बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी, जो हाल ही फिल्म 'किस किस को प्यार करू' में नजर आई थी, उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. एक्ट्रेस ने कहा "कई बार फीस और समय में समझौता करना पड़ता है."

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी, जो हाल ही फिल्म 'किस किस को प्यार करू' में नजर आई थी, उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. बता दें, कई बार इंडस्ट्री में ऐसे मामले सामने आ चुके है, जिनमें खुद कलाकारों ने उनके साथ शुरुआती दौर में हुए फ्रॉड, कॉन्ट्रैक्ट और कास्टिंग काउच को लेकर बात की है. वहीं अब इससे सिलसिले में हाल ही में एक्ट्रेस त्रिधा ने आईएएनएस दो दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वह अपने करियर में शुरुआत में कम पैसों में काम करने के लिए राजी हो गई थी और अपने फीस से समझौता किया था.
'कई बार फीस में किया समझौता'
त्रिधा से जब सवाल किया गया कि नए कलाकार उत्साह में आकर बिना कॉन्ट्रैक्ट ठीक से पढ़ें और अधूरी जानकारी के साथ साइन करते है तो उन्होंने इसके जवाब में कहा "हां ऐसा होता है लेकिन अब ये पहले से कम हो गए है. आज कल जो नए कलाकार आ रहे है वो ज्यादा समझदारी के साथ फैसले लेते है और आप फायदा नुकसान देख पाते है." उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए आगे कहा "मैंने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है और जब आपको ऐसे मौके मिलते है तो आप कई बार फीस और समय में समझौता करते है, जो मैंने भी किया है. मैंने कई बार शिफ्ट से ज्यादा काम किया है क्योंकि बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करना करियर में एक बड़ा ब्रेक माना जाता है.
एक्ट्रेस ने आगे कहा "शुरुआत में कम पैसों में ज्यादा काम करना नए कलाकारों के लिए शोषण जैसा भी हो सकता है. हालांकि इसके पीछे एक वजह से भी है बड़े बैनर और प्रोडक्शन हाउस कलाकारों की पहचान बनाने के लिए काफी पैसे खर्च करते है, जिसमें उनका प्रचार करना जैसी चीजें शामिल है.
फिल्म आखिरी सवाल पर की बात
बता दें, त्रिधा चौधरी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर चर्चा में है. फिल्म में एक्ट्रेस ने के साथ संजय दत्त अहम भूमिका में नजर आ रहे है. वहीं जब त्रिधा से फिल्म के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया "ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि इसे कई सामाजिक और देश से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है, जिसे हर किसी को देखना चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे बताया " इसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस और इमरजेंसी जैसे मुद्दों को भी दिखाया गया है. बता दें, फिल्म 'आखिरी सवाल' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है, जिसमें त्रिधा की एक्टिंग की काफी सरहाना की जा रही है.


