तिलक वर्मा और श्रीलीला की डेटिंग अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप, जानें क्या है पूरा मामला!
सूत्र ने यह भी बताया कि तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही बातें पूरी तरह बेबुनियाद और गलत हैं। दोनों न तो कभी एक दूसरे से मिले हैं और न ही कभी बातचीत हुई है। बिना किसी तथ्य के इस तरह की मनगढ़ंत कहानियां फैलाना ठीक नहीं है।

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर तिलक वर्मा और एक्ट्रेस श्रीलीला को लेकर सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार कयास लगा रहे थे। लेकिन अब इन अफवाहों पर पूरी तरह विराम लग गया है। मामले से जुड़े एक इंडस्ट्री सूत्र ने साफ किया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
दोनों कभी मिले तक नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूत्र ने यह भी बताया कि तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही बातें पूरी तरह बेबुनियाद और गलत हैं। दोनों न तो कभी एक दूसरे से मिले हैं और न ही कभी बातचीत हुई है। बिना किसी तथ्य के इस तरह की मनगढ़ंत कहानियां फैलाना ठीक नहीं है। इस बयान के बाद साफ हो गया कि दोनों के बीच कोई कनेक्शन नहीं है।
कहां से शुरू हुईं डेटिंग की खबरें
तिलक और श्रीलीला के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब धर्मशाला में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के आईपीएल मैच के दौरान श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता को स्टेडियम में देखा गया। इसके बाद फैंस ने दोनों को जोड़ना शुरू कर दिया। आग में घी का काम तब हुआ जब खबर आई कि श्रीलीला की टीम का एक सदस्य मैच के दौरान Tilak लिखी जर्सी पहने नजर आया। बस यहीं से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की अफवाह फैल गई।
फैन पेज और गॉसिप अकाउंट्स ने बढ़ाई अफवाह
आजकल फैन पेज और ऑनलाइन गॉसिप अकाउंट्स सेलेब्स और स्पोर्ट्स स्टार्स को लेकर लगातार अटकलें लगाते रहते हैं। तिलक और श्रीलीला के मामले में भी ऐसा ही हुआ। एक जर्सी और स्टेडियम में मौजूदगी को लोगों ने रिश्ते से जोड़ दिया। हालांकि अब आधिकारिक स्पष्टीकरण आने के बाद सारी बातें साफ हो गई हैं।
अफवाहों पर लगा विराम
गौरतलब है कि इंडस्ट्री सूत्र के बयान के बाद तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। दोनों अपने अपने काम में बिजी हैं। तिलक आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, वहीं श्रीलीला अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। फैंस को भी अब इन अफवाहों पर ध्यान देने की बजाय दोनों के काम को सपोर्ट करना चाहिए।


