Amisha Patel:  अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में किया खुद को सरेंडर, जानिए आखिर क्या है मामला

Amisha Patel surrendered in Ranchi Civil Court:  बॉलीवुड अभिनेत्रा अमीषा पटेल (Amisha Patel) ने आज यानी शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है। जिसके बाद अदालत ने दोबारा उन्हें 21 जून को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Amisha Patel in Ranchi Civil Court: बॉलीवुड एक्टर अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर-2 को लेकर सुर्खियों में बटोर रही है। इस बीच शनिवार को अभिनेत्री रांची सिविल कोर्ट में खुद को सरेंडर किया है जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा पेश होने का आदेश दिया है। बता दें कि अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने एक वारंट जारी किया था।

क्या है मामला-

दरअसल, यह मामला साल 2017 का है। जब हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की मुलाकात एक्ट्रेस अमीषा पटेल से हुई थी। उस दौरान इन दोनों के बीच फिल्म में पैसा लगाने को लेकर बातचीत हुई थी। जिसके बाद फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए अजय कुमार सिंह ने ढाई करोड़ रुपये एक्ट्रेस के खाते में ट्रांसफर किए थें।हालांकि, यह फिल्म नहीं बनी जिसके बाद अजय कुमार सिंह ने पैसे वापस करने की मांग की लेकिन उन्हें पैसे वापस नहीं दिए गए जिसके बाद उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में एक्ट्रेस के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। 

दो बेल बॉन्ड पर अमीषा पटेल को मिली जमानत- 

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने आज यानी शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सीनियर जज डिवीजन डीएन शुक्ला के समक्ष खुद को सरेंडर किया है। हालांकि, उन्हें 10 हजार के दो बेल बांड पर जमानत मिल गई है। इससे पहले भी रांची  सिविल कोर्ट ने  मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक्ट्रेस को समन जारी करके पेश होने का आदेश दिया था लेकिन उस वक्त एक्ट्रेस कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थीं। जिसके बाद सिविल कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था।  

calender
17 June 2023, 03:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो