Bigg Boss 20 की कंटेस्टेंट लिस्ट में सामने आया पहला नाम जानें कौन है सैंटी शर्मा

कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 को लेकर चर्चा तेज हो गई, जिसके चलते दर्शकों के बीच भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इसी बीच रैपर सैंटी शर्मा के शो में शामिल होने की भी खबरे सामने आ रही है.

calender

मुंबई: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 को लेकर चर्चा तेज हो गई, जिसके चलते दर्शकों के बीच भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. वहीं जैसे-जैसे शो को लेकर हो थी तैयारियों की खबर सामने आ रही है. वैसे-वैसे शो में शामिल वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. बता दें, इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह रैपर सैंटी शर्मा का है. लेकिन कौन है सैंटी शर्मा चलिए जानते है. 

ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन फैन कम्युनिटीज में कहा जा रहा है कि सैंटी शर्मा बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, अभी तक शो के निर्माताओं या चैनल की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसके बावजूद इंटरनेट पर उनके नाम की बढ़ती चर्चा ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

विवादों को लेकर बटोरी सुर्खियां 

दरअसल, पिछले कुछ समय में सैंटी शर्मा कई वजहों से सुर्खियों में रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सैंटी ने कई चर्चित ऑनलाइन मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख चुके है. एक वायरल इंटरनेट ट्रेंड की आलोचना करने के बाद उनका नाम चर्चा में आया था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. इसके अलावा म्यूजिक इंडिस्ट्री से जुड़े कुछ विवादों में भी उनकी प्रतिक्रियाएं चर्चा का विषय बनी थी.

यही वजह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार बढ़ रही उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कई लोग मान रहे हैं कि वह बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो के लिए परफेक्ट कंटेस्टेंट हो सकते हैं. हालांकि फिलहाल यह केवल अटकलों तक सीमित है और किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मध्य प्रदेश में हुआ जन्म 

बता दें, सैंटी शर्मा का जन्म 9 सितंबर 1996 को मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था. उन्हें राज्य के इंडिपेंडेंट रैपर कलाकारों में गिना जाता है. उनकी म्यूजिक जर्नी की बात करे तो उन्होंने साल 2014 से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टीवली काम करना शुरू किया था. अपने करियर में वह सिंगर, लिरिसिस्ट, म्यूजिशियनऔर रिकॉर्ड प्रोड्यूसर के तौर में काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं उनके कई पॉपुलर सांग्स न्यू जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर है. 

फिलहाल बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर चल रही ये चर्चाएं सच साबित होती हैं या नहीं. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है अगर उनके शो में शामिल होने की खबर सच साबित होती है तो दर्शकों की शो में जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है.  First Updated : Tuesday, 16 June 2026