Cannes 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन ने सफेद पैंटसूट और पंखों वाले ग्लैमरस लुक से लूटी महफिल
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के समापन समारोह में अपने ग्लैमरस अंदाज से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. सफेद पैंटसूट और बड़े पंखों वाले स्टाइलिश लुक में ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर बेहद शानदार नजर आईं.

Cannes 2026: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के समापन समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अभिनेत्री ने ग्रैंड फिनाले के लिए सफेद रंग का बेहद खास पैंटसूट चुना, जिसने रेड कार्पेट पर उनके लुक को अलग पहचान दी.
ऐश्वर्या का यह आउटफिट चेनी चान कॉउचर द्वारा डिजाइन किया गया था. सफेद पैंटसूट के लैपल पर चांदी की बारीक कढ़ाई की गई थी, जबकि उनके कंधों और कोहनियों पर लिपटे बड़े-बड़े पंख उनके पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना रहे थे.
पंखों वाले लुक ने खींचा सबका ध्यान
स्टाइलिस्ट मोहित राय ने ऐश्वर्या के इस लुक को खास अंदाज में तैयार किया. उनके बालों को सॉफ्ट वेव्स और कर्ल्स के साथ स्टाइल किया गया था. वहीं, स्मोकी आई मेकअप ने उनके पूरे लुक में और निखार जोड़ दिया.
कान्स के समापन समारोह में ऐश्वर्या का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा.
सोफी कॉउचर गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत
इससे पहले 'लाइट ऑन वुमन्स वर्थ' गाला में ऐश्वर्या पाउडर पिंक रंग के सोफी कॉउचर गाउन में नजर आई थीं. इस गाउन के साथ शिफॉन केप जोड़ा गया था, जिसने उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया.
ड्रेस पर की गई फूलों की कढ़ाई और ज्वेल एप्लिक वर्क ने आउटफिट को खास चमक दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत करीब 3,700 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 3.54 लाख रुपये बताई जा रही है.
उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमल रखा था, जिसमें साइड पार्टेड कर्ल्स, हल्का आईलाइनर, ब्लश्ड चीक्स और सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक शामिल थी. वहीं, डायमंड इयररिंग्स और रिंग्स ने उनके लुक को पूरा किया.
बेटी आराध्या भी आईं नजर
आराध्या बच्चन भी इस खास मौके पर अपनी मां के साथ दिखाई दीं. आराध्या चमकीले लाल गाउन और मैचिंग केप में बेहद प्यारी लग रही थीं.
मां-बेटी की इस जोड़ी ने समारोह के दौरान सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और यह पल शाम के सबसे खास पलों में शामिल रहा.
मेटैलिक ब्लू गाउन में भी बिखेरा जलवा
दिन में ऐश्वर्या ने डिजाइनर अमित अग्रवाल के बनाए मेटैलिक ब्लू 'लुमिनारा' गाउन में भी खूब सुर्खियां बटोरीं. इस खास गाउन को तैयार करने में 1,500 घंटे से ज्यादा का हस्तशिल्प कार्य किया गया था.
यह आउटफिट 'गतिमान प्रकाश' की थीम से प्रेरित बताया गया. ऐश्वर्या का यह लुक भी फेस्टिवल के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में शामिल रहा.
एयरपोर्ट लुक भी रहा चर्चा में
कान्स रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और आराध्या को ट्विनिंग करते देखा गया था. दोनों ने ब्लैक आउटफिट्स पहने थे.
ऐश्वर्या ने जड़ाऊ ब्लेजर के साथ काली पैंट और हील वाले बूट्स पहने थे, जबकि आराध्या ब्लैक बॉम्बर जैकेट और ब्लैक-व्हाइट शर्ट में नजर आई थीं.


