'अपने माता-पिता के सामने...' कॉमेडियन सुनील पाल ने Samay Raina के इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को लेकर ये क्या कहा?
सुनील पाल से एक इंटरेक्शन के दौरान पूछा गया कि क्या वह इंडियाज गॉट लेटेंट के अपकमिंग सीजन में नजर आएंगे तो उन्होंने शो को लेकर तंज कस्ते हुए कहा "मैं तो बिल्कुल नहीं जाऊंगा क्योंकि वो शो इतना बड़ा है और मैं एक छोटा आर्टिस्ट हूं, जिसके मैं लायक नहीं हूं"

नई दिल्ली: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह शो लोगों चर्चा का विषय बना हुआ, जहां कुछ लोग सीजन 2 को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे है. तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी है जो इस शो के बिल्कुल खिलाफ है. इसी बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को लेकर ऐसी बात कही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्या है उस वीडियो में चलिए जानते है.
सुनील पाल ने क्या कहा?
बता दें, जब सुनील पाल से एक इंटरेक्शन के दौरान पूछा गया कि क्या वह इंडियाज गॉट लेटेंट के अपकमिंग सीजन में नजर आएंगे तो उन्होंने शो को लेकर तंज कस्ते हुए कहा "मैं तो बिल्कुल नहीं जाऊंगा क्योंकि वो शो इतना बड़ा है और मैं एक छोटा आर्टिस्ट हूं, जिसके मैं लायक नहीं हूं" इतना ही नहीं सुनील ने समय के शो को लेकर आगे टिप्पणी करते हुए कहा "अगर समय रैना ये शो बनाए तो जैसे कपिल के शो में सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह बैठे है. उसी तरह सीजन 2 है तो 2 लोगों को बैठाए, अपने माता-पिता को और उनके सामने ये शो करें.
Samay Raina was right in his interview that Sunil Pal is frustrated from inside. pic.twitter.com/kcRC1LXOE9
— Aditya (@Warlock_Aditya) May 23, 2026
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
सुनील पाल यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा "तब मैं मानूंगा समय है तो रैना है रहना है तो समय है. समय को उसके साथ रहना है". बता दें, सुनील के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा " भाई, समय पर भरोसा नहीं किया जा सकता, वो भी शायद ऐसा ही करे, लेकिन सुनील पाल यहां कुछ गलत नहीं कह रहे हैं.
दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "भाई, समय रैना को ज़रूरत से ज़्यादा अहमियत दी जाती है... मतलब हद से ज्यादा. उनके सारे फ़ैन जेनरेशन-ज़ेड हैं, लेकिन उन्होंने NEET पेपर लीक के बारे में एक भी ट्वीट नहीं किया. इसके साथ ही कई लोगों ने सुनील पाल की बात ये सहमती जताई है.
कब अनाउंस किया शो
बता दें, इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 1 में कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से गायब हो गए थे. लेकिन बीतें महीने यानी 27 अप्रैल, 2026 को कॉमेडियन ने अपने कम बैक के साथ, कंट्रोवर्सी के दौरान क्या हुआ है इससे जुड़ा 1 घंटे 21 मिनट का एक वीडियो शेयर किया था. वहीं इस वीडियो में ही समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 को लेकर अनाउंसमेंट की थी. हालांकि शो के अनाउंसमेंट की बाद से इसके रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है.


