एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में फंसी 'वड़ा पाव गर्ल', सोशल मीडिया पर पति को खुलेआम किया चैलेंज, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर मशहूर वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि उनके पति युगम का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है.

नई दिल्ली: दिल्ली की मशहूर ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित, जो बिग बॉस ओटीटी से स्टार बनीं, अब अपनी निजी जिंदगी के बड़े संकट से गुजर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पति युगम गेरा पर बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का गंभीर आरोप लगाया है.
वीडियो में फूट-फूटकर रोती दिखीं चंद्रिका
चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर लगभग डेढ़ मिनट का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे रोते-बिलखते नजर आई. उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से घर का माहौल बहुत खराब है. वे काम, घर और बच्चे संभाल रही हैं, लेकिन पति की हरकतों से उनका दिमाग टूट रहा है.
वीडियो में चंद्रिका ने कहा, “मैं दो महीने से चुप थी, कुछ नहीं बोल रही थी. मैं सब संभाल रही हूं और आप ये सब कर रहे हैं? जो लड़की आपके आगे-पीछे घूमती थी, उसका क्या? मेरा प्यार क्या? मेरी दिमाग की नसें फट रही हैं.”
सबूत दिखाकर दी खुली चुनौती
चंद्रिका ने सिर्फ रोया नहीं, बल्कि पति की दूसरी महिला के साथ कथित चैट्स, फोटोज और स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने साफ लिखा, “सबूत मेरे पास भी है.” इससे साफ है कि वे आरोपों को साबित करने के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर और सबूत सामने ला सकती हैं.
पति युगम गेरा ने साधी चुप्पी
चंद्रिका के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. फैंस उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सपोर्ट दे रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि इतने दर्दनाक पल में खुलकर बोलना आसान नहीं होता. वहीं, पति युगम गेरा की ओर से अब तक कोई सफाई या बयान नहीं आया है. लोग उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं.
चंद्रिका को संघर्ष से मिली पहचान
चंद्रिका दिल्ली की सड़कों पर स्टाइलिश तरीके से वड़ा पाव बेचकर वायरल हुई थी. उनकी मेहनत और हिम्मत ने उन्हें बिग बॉस ओटीटी तक पहुंचाया. फैंस के लिए यह खबर बहुत दुखद है कि जो महिला इतनी मजबूत दिखती थी, उसकी शादी अब खतरे में है. यह मामला निजी है, लेकिन सोशल मीडिया पर खुलने से सबके सामने आ गया.


