रणवीर सिंह को मिली धमकी, मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरे वॉइस नोट मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि उनके प्रभादेवी स्थित आवास के बाहर सशस्त्र गार्ड तैनात किए गए हैं.
नई दिल्ली: रणवीर सिंह को एक अनजान शख्स ने व्हाट्सएप के जरिए उनके असिस्टेंट को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा, जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के मुंबई के प्रभादेवी स्थित BEAU MONDE अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सशस्त्र गार्ड तैनात किए गए हैं.
हालांकि, इस अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था से सोसाइटी के अन्य निवासियों में चिंता और असुविधा की स्थिति बन गई है. सोसाइटी कमेटी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को ज्ञापन सौंपकर पूछा है कि क्या निजी सुरक्षा गार्डों को लाइसेंसी हथियार रखने की अनुमति दी गई है, क्या दादर पुलिस स्टेशन से इसकी मंजूरी ली गई है, और तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका क्या है.


