'मैं बदनाम हो रही हूं',एक्ट्रेस ने दिखाया मैसेज, तो क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भेजा मानहानि का नोटिस
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच सोशल मीडिया चैट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. एक्ट्रेस के दावों के बाद चहल द्वारा मानहानि नोटिस भेजे जाने की बात सामने आई है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्ट्रेस तानिया चटर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है, खासकर तब जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से चैट दिखाने का दावा किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तानिया चटर्जी ने दावा किया कि चहल ने उन्हें साल 2023 में इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था. इस खुलासे के बाद मामला और गर्मा गया और अब इसमें कानूनी मोड़ भी आ गया है.
एक्ट्रेस का दावा: दिखाया चैट और बढ़ा विवाद
तानिया चटर्जी ने पैपराजी के सामने दावा किया कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और उन्हें 'क्यूट' कहा था. उन्होंने इसका सबूत भी दिखाने की बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चहल की टीम की ओर से उन पर वीडियो हटाने का दबाव डाला जा रहा है.
एक्ट्रेस का बयान
मामले के तूल पकड़ने के बाद तानिया चटर्जी ने कहा,'मुझे आइडिया नहीं था कि ये वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा. लोग तो मुझे ही ट्रोल कर रहे हैं यार. मैं ही बदनाम हो रही हूं'
तानिया चटर्जी ने आगे कहा,'उनका (युजवेंद्र चहल का) तो ठीक है. कुछ हो ही नहीं रहा. डिफेमेशन का केस उन्होंने मेरे ऊपर भेजा. मुझे नहीं पता था कि ये इतना वायरल हो जाएगा. मैं ही ट्रोल्स का सामना कर रही हूं, मुझे ही बदनाम किया जा रहा है. उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं कह रहा. उन्होंने मेरे ऊपर मानहानि का केस भेजा'.
📢 Taniyaa Chatterjee Back with a massive claim on Yuzi Chahal:
— TEJASH (@Tejashyyyyy) April 17, 2026
Yuzvendra Chahal has sent me a defamation notice via email. I have hired a lawyer, and they advised me not to disclose the amount involved in the case. I haven’t done anything wrong. He messaged me cute, yet people… pic.twitter.com/3tU9RrtKK1
मानहानि का नोटिस भेजे जाने का आरोप
तानिया का आरोप है कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है. उनके मुताबिक, उन्होंने यह बातें मजाक में कही थीं, लेकिन मामला जरूरत से ज्यादा बढ़ गया.
कौन हैं तानिया चटर्जी?
तानिया चटर्जी को 'गंदी बात' वेब सीरीज से पहचान मिली है. इसके अलावा वह उल्लू प्लेटफॉर्म की कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने मुख्य रूप से एडल्ट कंटेंट आधारित फिल्मों और सीरीज में काम किया है.


