बॉलीवुड के मशहूर और डांस को जीवित करने वाले अभिनेता एक ऐसे स्टार में गिने जाते है जो न केवल डांस बल्की अपने स्टाइल से भी लाखों करोड़ों दर्शकों को दिवाना बनाया है। आज भी दर्शक उनकी फिल्म को देखना बेहद पसंद करते है। पर्दे पर जितेंद्र को देखकर हसिनाओं का दिल बाग-बाग हो जाता था, पर्दें पर अपने अलग अंदाज और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों की दिल की धड़कन बढ़ाने वाले अभिनेता जितेंद्र, जंपिंग जैक के नाम से काफी मशहूर है। आज की जमाने की टेलीविजन क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर, मशहूर अभिनेता जितेंद्र की ही बेटी है। जितेंद्र की बेटी एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री में अपने पिता की तरह ही खूब शोहरत हासिल किया है।

श्री देवी संग जितेंद्र के लव अफेयर के चर्चे

हिंदी सिनेमा को सुपरहिट फिल्म देने वाले जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के पांच साल बाद जितेंद्र ने अपने अलग अंदाज और अभिनय के बदौलत इंडस्ट्री में खूब शोहरत हासिल किया। अभिनेता के स्टाइलिश अंदाज के कारण लड़कियों उनपर इस कदर फिदा थी कि एक्टर उनकी पहली पसंद बन चुके थे। लेकिन अभिनेता जितेंद्र का दिल अपनी पत्नी शोभा के लिए धड़कता था। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर तरफ श्रीदेवी और जितेंद्र की लव अफेयर की अफवाहे उड़ने लगी थी। लव अफेयर की अफवाहे इस कदर फैल गई थी कि एक्टर को अपनी पत्नी शोभा के सामने सबूत तक पेश करनी पड़ी थी।

बता दें कि एक्टर जितेंद्र को अपने और श्री देवी को लेकर इंडस्ट्री में हो रहे लव अफेयर के चर्चे पर अपनी पत्नी को सच्चाई साबित करने लिए सबुत पेश करनी पड़ी थी तो आइए जानते है ये सब आखिर कैसे हुआ।

इंडस्ट्री में लव अफेयर के चर्चे में जब बिगड़ने लगा जितेंद्र का घर

हिंदी सिनेमा को एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मे देकर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जितेंद्र की जोड़ी पर्दे पर श्री देवी और जयाप्रदा के साथ खूब पसंद किया जाता था, जैपिंग जैक से मशहूर जितेंद्र को लोग श्री देवी के साथ पर्दे पर ज्यादा देखना पसंद करते थे। यही वजह है कि फिल्म निर्माता भी दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए श्रीदेवी और जितेंद्र को एक साथ कास्ट करते थे।

मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ जितेंद्र ने कई सुपरहिट फिल्मे किए है जिसमें जानी दोस्त, हिम्मतवाला,जस्टिस चौधरी, जैसे फिल्में शामिल है। हिंदी सिनेमा के कई सुपरहिट फिल्मों में जितेंद्र श्री देवी के साथ इश्क लड़ा चुके है। हालंकि 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाल की शुटिंग के दौरान से जितेंद्र और श्रीदेवी के बीच लव अफेयर की अफवाहे चारों तरफ आग की तरह फैलने लगी।

जब जितेंद्र को देनी पड़ी थी पत्नी शोभा को सबूत

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा किसी न किसी एकट्रेस या एक्टर के बीच लव अफेयर की चर्चाए होती ही रहती है। हालांकि जब जितेंद्र और श्री देवी की लव अफेयर की खबर सामने आई तो एकटर की पत्नी शोभी की दिल की धड़कने बढ़ गई और बसे बसाए घर में परेशानियां आना शुरु हो गया।

श्री देवी से लव अफेयर की अफवाहों के बीच जितेंद्र और उनकी पत्नी शोभा के रिश्ते के बीच दरारे पड़ने लगी, एक समय ऐसा भी आया जब अभिनेता जितेंद्र इस अफवाहों से परेशान हो गए जिसके बाद वह एक्ट्रेस श्री देवी को अपने घर ले गए और अपनी पत्नी शोभा से मिलवाया। तब जाकर जितेंद्र और उनकी पत्नी शोभा के बीच सबकुछ ठीक हुआ और अपनी शौतन समझने वाली श्री देवी को एक्टर की पत्नी ने सहेली बना लिया।