कपिल शर्मा की 'किस किसको प्यार करूं 2' OTT पर हुआ रिलीज, जानें कैसे और कहां देखें

कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' OTT पर रिलीज हो गई है. फिल्म ने सिनेमा हॉल में अच्छी कमाई थी. अगर आप सिनेमा हॉल में देखने से चूक गए हैं, तो OTT पर जरूर देखिए.

Sonee Srivastav

कपिल शर्मा की नई कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' अब घर बैठे देखने के लिए उपलब्ध हो गया है. ये फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली सफलता मिली. जो लोग थिएटर में नहीं देख पाए, उनके लिए अच्छी खबर है कि अब ये OTT पर स्ट्रीम हो रही है.

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हुई?

फिल्म की डिजिटल राइट्स JioHotstar ने खरीदी है. 'किस किसको प्यार करूं 2' 6 फरवरी 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है. JioHotstar ने प्रमोशन में लिखा है कि ये कोई साधारण कहानी नहीं, बल्कि शादी का पूरा सर्कस है, जहां हर दिन नया ट्विस्ट आता है.

सब्सक्राइबर्स इसे ऐप या वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में OTTplay Premium के साथ भी उपलब्ध होने की बात कही गई है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई, उसी समय जब धुरंधर जैसी बड़ी फिल्में चल रही थी. पहले दिन इसे करीब 1.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई. Sacnilk के अनुसार, शुरुआती हफ्ते में कुल नेट कलेक्शन लगभग 12.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 16 करोड़ के आसपास.

9 जनवरी 2026 को दोबारा थिएटर में रिलीज की गई, लेकिन उसमें भी ज्यादा असर नहीं हुआ. फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ था, इसलिए कमाई थोड़ी कमजोर रही.

किस किसको प्यार करूं 2 की कहानी 

ये फिल्म 2015 की हिट किस किसको प्यार करूं की सीक्वल है. कपिल शर्मा यहां मोहन शर्मा के रोल में हैं, जो अपनी प्रेमिका सानिया से शादी करना चाहते हैं, लेकिन किस्मत उन्हें चार अलग-अलग धर्मों की महिलाओं से शादी करवा देती है. 

अब वो इन सबको संभालने में फंसे रहते हैं. फिल्म में हंसी-मजाक के साथ काफी ड्रामा है. मुख्य कलाकारों में कपिल शर्मा के साथ हिरा वारिना (वारिना हुसैन), त्रिधा चौधरी, आयशा खान और पारुल गुलाटी हैं.अगर आप कपिल शर्मा की मजेदार कॉमेडी पसंद करते हैं, तो JioHotstar पर ये फिल्म जरूर देखें. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag