Bollywood couple Diwali 2025: एक्ट्रेस कीारा आडवाणी ने मां बनने के बाद अपनी पहली झलक दिवाली दिखाया है. जुलाई में बेटी के जन्म के बाद पहली बार नजर आईं कीारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दिवाली का खूबसूरत वीडियो शेयर किया. इस दिवाली कपल ने अपने पैरेंटहुड के नए सफर में एक नई खुशी के साथ कदम रखा, और सोशल मीडिया पर फैंस के लिए प्यार भरा तोहफा भी दिया. इस खास मौके पर दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के ज़रिए फेस्टिवल की शुभकामनाएं दीं. वीडियो में नजर आ रहे कपल की केमिस्ट्री और कीारा के 'पोस्ट बेबी ग्लो' ने फैन्स को पूरी तरह दीवाना कर दिया.
कीारा और सिद्धार्थ द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में दोनों ने मैचिंग पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने हुए हैं. कीारा ने फ्लोई अनारकली सूट पहना, वहीं सिद्धार्थ कुर्ता और सफेद पायजामे में नजर आए. वीडियो की शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को थामे मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं.
वीडियो के अंत में दोनों की एक सेल्फी क्लोज़-अप के रूप में दिखती है, जिसके बैकग्राउंड में ‘हैप्पी दिवाली’ सॉन्ग बज रहा होता है. कीारा ने कैप्शन में लिखा- Happy Diwali Love, Light and Sunshine.
कीारा की वापसी ने फैन्स को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया. कॉमेंट सेक्शन में फैंस के रिएक्शन कुछ इस तरह से रहे:-
The glowww on ki’s faceee
Kii we really missed you so much
OMG FINALLY!!! Cutieesss yellow. Ki mumma after a long time
Finally my baby girl new mama @kiaraaliaadvani… looking so gorgeous as always
NAZAR NAAAA LAGE. This made my day… Tq u baby girl mom day for making our diwali more special
Thankyou so much Sidkiara for this surprise… We missed you Ki, the new Mama