Neha Dhupia pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अभिनेता अंगद बेदी (Angad Bedi) की शादी 2018 में अचानक हुई थी, जिसने फैंस को चौंका दिया था. दोनों ने कभी डेटिंग को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया था, इसलिए उनकी इंटिमेट सेरेमनी और अचानक शादी की घोषणा ने कई लोगों को हैरान कर दिया.
शादी के कुछ ही महीनों बाद, जब उनकी बेटी मेहर (Mehr) का जन्म हुआ, तो नेहा इंटरनेट पर ट्रोलिंग का शिकार बन गईं. कई लोगों ने उन पर 'शादी से पहले प्रेग्नेंट' होने का आरोप लगाते हुए आलोचना की.
हाल ही में नेहा ने बताया कि कैसे उन्हें इस आलोचना का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि मैंने अंगद से शादी की और छह महीने बाद हमारी बेटी मेहर का स्वागत हुआ. लेकिन सबसे बड़ी चर्चा यही थी कि 'बच्चा छह महीने में कैसे आया? ये हो कैसे गया? नेहा ने आगे कहा कि ऐसे कमेंट्स अब भी उन्हें सुनने को मिलते हैं, लेकिन उन्होंने इसे हल्के में लेना सीख लिया है. उन्होंने जोड़ा कि आज भी मैं उन कहानियों और टैग्स को देखती हूं जहां महिला एक्टर्स शादी से पहले प्रेग्नेंट होती हैं. मुझे लगता है कि मैं कम से कम नीना गुप्ता और आलिया भट्ट की लिस्ट में तो शामिल हूं. लेकिन honestly, ये ridiculous है.
इस आलोचना ने नेहा को उनके अभियान ‘Freedom to Feed’ को शुरू करने के लिए प्रेरित किया. ये पहल प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग और पोस्टपार्टम रिकवरी पर फोकस करती है. नेहा ने कहा कि हमें महिलाओं के स्वास्थ्य पर चर्चा को नार्मलाइज करना चाहिए, ना कि इसे टैबू की तरह देखना चाहिए. मैं चाहती हूं कि जागरूकता फैले, मिथक टूटें और महिलाओं को ये एहसास हो कि इस सफर में वो अकेली नहीं हैं. अगर मुझे इस बारे में बात करने के लिए ट्रोल किया जाता है, तो ठीक है. मैं रुकने वाली नहीं हूं.
बता दें कि नीना गुप्ता ने अपने क्रिकेटर पार्टनर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपनी बेटी मसाबा को जन्म दिया था. वहीं आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी के बाद अपनी बेटी राहा का स्वागत किया. नेहा धूपिया भी इन बॉलीवुड महिला सितारों की सूची में शामिल हो गई हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी को खुले तौर पर स्वीकार किया.
First Updated : Monday, 25 August 2025