Swar Dharohar Festival 2023: स्वर धरोहर ने वीकेंड को बनाया यादगार

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने सूफी संगीत और साहित्य को समर्पित संस्था स्वर धरोहर फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय स्वर धरोहर महोत्सव का आयोजन 29 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है।

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • Swar Dharohar Festival 2023: स्वर धरोहर महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने मन मोहा

नई दिल्ली: इंडिया गेट पर स्वर धरोहर महोत्सव ने वीकेंड को यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम में आए लोगों के बीच कलाकारों ने एक से एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सूफी संगीत के बीच वायलिन का संगम लोगों को खूब भाया।

swar dharohar mahotsav
swar dharohar mahotsav (Jbtnews)

संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से होने वाले महोत्सव की आयोजक सूफी संगीत और साहित्य को समर्पित संस्था स्वर धरोहर फाउंडेशन है। जनभावना टाइम्स और सफायर मीडिया लिमिटेड इस महोत्सव के प्रायोजक हैं। महोत्सव में 30 अप्रैल रविवार को जाने माने कवि श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। स्वर धरोहर महोत्सव भारत की प्रतिष्ठित कला एवं संस्कृति और भारतीय राज्यों की साहित्यिक कला और विरासत को सामने लाने के लिए संगीत कला और साहित्य का महोत्सव है।

swar dharohar mahotsav
swar dharohar mahotsav (Jbtnews)

दीपक पंडित की वायलिन बजी तो इंडिया गेट का ग्राउंड तालियों से गूंज उठा। बालीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी के गीतों ने लोगों का दिल जीत लिया। अल्तमश के सोंग्स की एक एक लाइन फैंस की धड़कने बढ़ाती रहीं। अहमद हुसैन साबरी के सूफियाना कलाम की प्रस्तुति शानदार रही। मौला की शान में कलाम के बाद उन्होंने हजरत अमीर खुसरो रहमतुल्ला अली का कलाम पेश किया। फरीद हसन और महबूब हुसैन के राग लोगों पर छा गए।

 

30 अप्रैल को कवि करेंगे मंत्रमुग्ध

महोत्सव में उर्दू कवि प्रोफेसर वसीम बरेलवी, हास्यकवि सुरेंद्र शर्मा, प्रताप सोमवंशी, अरुण जेमिनी, शाहिद अंजुम, नैना सोइन कपिल, अश्विनी कुमार चांद आदि देश के जाने माने कवि भाग लेंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag