Parineeti Raghav Engagement: परिणीति और राघव चड्डा ने एक-दूजे को पहनाई अंगूठी, सामने आई पहली तस्वीर

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने आज शाम दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक-दूजे को अंगूठी पहनाई है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • सगाई समारोह में राजनेताओं और बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां भी रूबरू हुई।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक-दूजे को अंगूठी पहनाई है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने परिणीति और राघव की सगाई करवाई है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी सगाई समारोह में रूबरू हुई है। इस बीच आप नेता राघव चड्डा ने परिणीति चोपड़ा के साथ सगाई की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की। राघव चड्डा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैंने जो कुछ भी प्रार्थना की.. उसने हाँ कहा!'  

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के लिए आज 3 मई 2023 की तारीख यादगार तारीख बन गई है। लंबे इंतजार के बाद परिणीति और राघव चड्डा की सगाई हो गई। राघव-परिणीति ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक दूजें को अंगूठी पहनाई है। इन खुशनुमा लम्हों में परिणीति और राघव की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बेहद खूबसूरत लग रहे दोनों 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट की पहली तस्वीर सामने आ गई है। जिसमें दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। सगाई कार्यक्रम में एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का सूट पहना है। वहीं, राघव चड्ढा व्हाइट कुर्ता पायजामा में परिणीति के लुक को कंप्लीट करते दिखे।  परिणीति और राघव चड्डा की सगाई के मौके पर इस वक्त उनका परिवार और दोस्त जश्न में डूबे हुए है। 

सीएम भगवंत मान, डेरेक ओ ब्रायन, प्रियंका चोपड़ा हुई शामिल 

परिणीति और राघव चड्ढा के सगाई के कार्यक्रम में राजनेता और इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां पहुंची है। सगाई समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। डेरेक ओ ब्रायन, संजीव अरोड़ा और विक्रजीत सिंह साहनी भी वेन्यू पर पहुंचे है। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ के साथ परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस में पहुंची है। राजनीतिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां समारोह में रूबरू हुए है।

सगाई समारोह में पहुंचे सीएम केजरीवाल 

परिणीति और राघव चड्डा के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी वेन्यू पर पहुंच है।

calender
13 May 2023, 08:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो