Salman Khan Death Therat: सलमान खान को फोन पर धमकी देने वाला शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Salman Khan Death Therat: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। हाल ही में एक शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

आखिर मामला क्या है

अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन में काफी व्यस्त है इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया जा रहा है हालांकि इन सब के बीच एक्टर को जान से मारने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है जिसके वजह से सलमान खान सुर्खियों में बने हुए है।

सोमवार की रात अभिनेता को पुलिस कंट्रोल रूम में एक रॉकी नाम के शख्स द्वारा फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई थी हालांकि धमकी देने वाला शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने का ऑपरेशन करीबन 8 घंटे चला।

फोन पर धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईमेल पर धमकी मिलने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग खान को फोन पर धमकी मिली है। धमकी देने वाला शख्स मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके धमकी दिया था। इस मामाले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाला शख्स 9 बजकर 15 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था कॉलर ने कहा था कि मैं 30 अप्रैल को सलमान खान क जान से मार दुंगा, धमकी भरी कॉल आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले पर चर्चा करते हुए कर्मचारियों की तीन टीम ऑपरेशन में लगाई गई।

इस तरह मुंबई पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

सुत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस को जानकारी मिली कि धमकी देने वाला शख्स ठाणे के पड़घा इलाके में था, कॉल करने वाले शख्स को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस के 8 कर्मचारी मौके पर पहूंचे साथ ही साथ टेक्निकल टीम भी बारिकी से कॉलर की लोकेशन की जांच कर रही थी। टेक्निकल टीम द्वारा बताए गए लोकेशन पर पुलिस दल जाकर धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रहे थे। कई घंटो के ऑपरेशन के बाद सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक को जाते हुए देखा उसके बाद पुलिस ने बाइक सवार शख्स का पीछा किया, पुलिस को देखते ही बाइक सवार शख्स बाइक तेज करके भागने लगते है, करीबन 10 किलोमिटर तक पिछा करने क बाद पुलिस ने 2 बाइक सवार शख्स को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पुछे जाने और फोन चेक करने पर पता चला कि बाइक सवार शख्स ही आरोपी है। कॉल करने वाला शख्स नाबालिक था।

कौन है सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स

सुत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान का निवासी है जो कि नाबालिग है। 10 दिन पहले ही नाबालिक लड़का इमिटेशन ज्वैलरी का काम सिखने के लिए मुंबई आया था। नाबालिक शख्स ने पुलिस को बताया की वह यूट्यूब पर वीडियो देखा था कि इस तरह से पुलिस को फोन करने पर पुलिस गिरफ्तार कर लेती है,नाबालिक आरोपी ने इस ट्रीक को ट्राय करने के लिए मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले को आईपीएस की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। वही नाबालिक को सुधार गृह में भेज दिया गया है।

अभिनेता को दी गई वाय प्लस सिक्योरिटी

बता दें कि सलमान खान को बार बार जान से मारने की धमकिया मिल रही है ऐसे में अभिनेता की सुरक्षा के लिए उनको वाय पल्स की सुरक्षा दी गई।

calender
12 April 2023, 04:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो